विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्मचारियों ने माल्या को लिखा खुला खत, कहा-आपने देश की साख को लगाया बट्टा

By Lalit RaiEdited By:
Published: Sun, 06 Mar 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 06 Mar 2016 08:17 AM (IST)

किंगफिशर के कर्मचारियों ने यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या पर जमकर निशाना साधा। पूर्व कर्मचारियों ने कहा कि उनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। किंगफिशर के कर्मचारियों ने यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या पर जमकर निशाना साधा। पूर्व कर्मचारियों ने कहा कि उनके हाथ खून से सने हुए हैं। यहीं नहीं उन्होंने देश की साख खास तौर ले उड्डयन उद्योग को बट्टा लगाया है। किंगफिशर की बदहाली के लिए कर्मचारियों ने विजय माल्या को पूरी तरह जिम्मेदार बताया।

SBI ने विजय माल्या की गिरफ्तारी की मांग की, कहा संपत्ति का हो खुलासा

वहीं विजय माल्या ने कहा कि उन्हें सिर्फ इस बात का अफसोस है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट हो रही है तो उनकी एयरलाइन जमीन पर खड़ी है। किंगफिशर से जुडे़ एक कर्मचारी की पत्नी ने 2012 में पिछले साल आर्थिक बदहाली के चलते कथित तौर पर आत्महत्या की थी। ये वाक्या तब हुआ था जब पैसों की कमी के चलते विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइन को बंद करने का फैसला किया।

विजय माल्या को लिखे खुले पत्र में कर्मचारियों ने लिखा है कि वो उनकी संवेदनहीनता के शिकार बन गए। और ये दुख तब और बढ़ गया जब आपने कहा कि जमीन पर पड़ी किंगफिशर एयरलाइन के लिए उन्हें किसी तरह का गम नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि विजय माल्या भले ही इस बात का न मानें लेकिन हकीकत ये है कि किंगफिशर एयरलाइन उनके लिए अभी भी अस्तित्व में है। वो कंपनी के पेरोल पर अभी भी हैं,भले ही उन्हें तनख्वाह नहीं मिलती है।

कर्मचारियों ने कहा कि आप एक तरफ याच खरीदते हैं, कैरिबियन प्रीमियर लीग खरीदते हैं लेकिन हम लोगों की सैलरी देने में आपको दिक्कत आ रही है। कर्मचारियों ने निशाना साधते हुए कहा कि आप सड़े गले सिस्टम और अपनी रसूख की वजह से खुले घूमते फिरते रहते हैं। ये नहीं पता कि ये सब आप अपने प्रभावी संबंधों की वजह से करते हैं या आप का कर्मचारियों के प्रति लापरवाही भरा व्यवहार है। सबसे दुखद ये है कि सैकड़ों परिवारों को सड़क पर लाकर आप अपने आप को पीड़ित बता रहे हैं। आप की लापरवाही की वजह से आने वाली एयरलाइंस को लीज पर विंमान नहीं मिल रहे हैं।

कर्मचारियों ने कहा कि माल्या जी आप को सुनाने के लिए हम लोगों के पास बहुत कुछ है। लेकिन आप सुनना नहीं चाहते हैं। कर्मचारियों ने माल्या से अपील किया कि आप ऐसा काम न करें कि आने वाली एयरलाइंस पर से कर्मचारियों का भरोसा हटे।

गौरतलब है कि विजय माल्या की स्वामित्व वाली युबी ग्रुप ने मेजारिटी शेयर को ब्रिटेन की साझीदार कंपनी डिएगो को बेच दिया था। उस सौदे में माल्या को 75 मिलियन डॉलर मिले थे। भारी कर्ज को चुकता करने में नाकाम रहने पर माल्या ने 2012 में किंगफिशर एयरलाइन को बंद करने का फैसला किया। एसबीआई के साथ साथ 13 बैंकों ने माल्या की गिरफ्तारी के लिए कर्नाटक हाइकोर्ट में अपील दायर की है। माल्या के ऊपर सात हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज न चुका पाने का मामला है। अदालत ने उन्हें नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया है।