Move to Jagran APP

सरकार चाहेगी तो फिर अमेरिका जाएगी बेटी: उत्तम खोबरागड़े

नई दिल्ली [जासं]। राजधानी के महाराष्ट्र सदन में देवयानी खोबरागड़े के पिता उत्तम खोबरागड़े ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि यदि सरकार चाहेगी तो देवयानी फिर अमेरिका जाएगी। मुझे इस पर कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने भारत सरकार, सभी राजनीतिक दलों और मीडिया का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद उनके दामाद और

By Edited By: Published: Fri, 10 Jan 2014 03:10 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

नई दिल्ली [जासं]। राजधानी के महाराष्ट्र सदन में देवयानी खोबरागड़े के पिता उत्तम खोबरागड़े ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि यदि सरकार चाहेगी तो देवयानी फिर अमेरिका जाएगी। मुझे इस पर कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने भारत सरकार, सभी राजनीतिक दलों और मीडिया का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद उनके दामाद और बेटी के बच्चे भी आ जाएंगे।

loksabha election banner

उत्तम खोबरागड़े ने कहा कि मेरी बेटी ने देश की गरिमा संप्रभुता को महत्व देते हुए व्यक्तिगत परेशानियां झेलीं। मेरे पास देश की जनता और सरकार को धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं हैं। देवयानी अमेरिका में देश का प्रतिनिधित्व करने गई थी लेकिन वहां की सरकार ने एक तानाशाही रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। जिस तरह से पूरे देश और सरकार से इस मामले में सहयोग मिला है, मेरा मानना है कि देवयानी फिर अमेरिका जाएगी और उसे परेशान करने वाले उसे सलाम करेंगे।

पढ़ें : देवयानी को अमेरिकी अदालत से राहत नहीं

उन्होंने कड़े शब्दों में अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी सरकार ने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है। असली जीत तभी होगी जब देवयानी पर लगे सभी आरोप और केस वापस ले लिए जाएंगे। मेरा मानना है कि ऐसा जरूर होगा क्योंकि मेरी बेटी निर्दोष है। इस संबंध में अमेरिका को माफी भी मांगनी चाहिए। खोबरागड़े ने विदेश मंत्रालय का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.