विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला पर रक्षा मंत्रालय का जवाब, कहा- कोई नहीं बचेगा

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 28 Apr 2016 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2016 05:08 PM (IST)

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद घोटाला मामले में संसद में आज फिर हंगामा हुआ। मामले में कांग्रेस द्वारा पूछे सवालों जवाब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे भाग में संसद की कार्यवाही शुरू होते ही आज फिर हंगामा हुआ। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में कांग्रेसी सांसदों ने जोरदार हमला किया। कांग्रेसी सांसदों ने कल पूछे अपने दस सवालों के जवाब मांगे। जिसके बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि वे सभी सवालों के जवाब देंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज संसद पहुंचे। वे राज्यसभी की कार्यवाही में शामिल हुए।

इसके बाद विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि सरकार इस मामले के सभी अनछुए और अनदेखे पहलुओं को सामने लाकर रहेगी। बयान में यह भी कहा गया है कि इस मामले के छिपे सभी तथ्यों को सरकार सामने लाने का प्रयास कर रही है, कोई भी आरोपी इसमें बच नहीं सकेगा। इस मामले में हो रही देरी पर रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कुछ देरी इस वजह से हो रही है क्योंकि इस मामले के कुछ आरोपी देश के बाहर हैं।

ये भी पढ़ेंः स्वामी की टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'सदन को भाजपा का उपहार'

स्वामी पर कांग्रेस का आरोप

इससे पहले अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में घुसखोरी को लेकर जैसे ही भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बोलने के लिए खड़े हुए कांग्रेसी सांसदों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने स्वामी पर गलत भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया। आजाद ने कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी को ये पता नहीं है कि सदन में कैसे बोलते हैं और सड़क पर कैसे बोलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे सड़क की भाषा बोलते हैं।

जेडीयू ने उठाया भगत सिंह का मामला

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा में सिद्धू के शपथ के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद केसी त्यागी ने डीयू के टेक्स्ट बुक में भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताने का मामला उठाया। उन्होंने इसमें संशोधन की मांग की।

उनके इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केसी त्यागी ने गंभीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने उन्होंने भरोसा दिलाया कि मैं उचित कार्रवाई के लिए संबंधित मंत्री को इसकी जानकारी दूंगा।

अगस्ता वेस्टलैंड स्कैमः जानिए, कौन-कौन हैं इस खेल के असली खिलाड़ी

सिद्धू ने ली राज्यसभा सदस्य की सदस्या

संसद सत्र के चौथे दिन राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले भाजपा के नए सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने सदस्यता की शपथ ली। उसके बाद जैसा कि माना जा रहा था हआ भी ठीक वैसा ही। सुब्रमण्यम स्वामी अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले से जुड़े डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचे थे। वे राज्यसभा में बोलने के लिए जैसे ही खड़े हुए कांग्रेसी सांसदों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया।

वरिष्ठ मंत्रियों संग पीएम ने की बैठक

संसद की कार्यवाही शुरू होने पर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की और आज की कार्रवाही में रणनीति को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमले तेज करने का मन बनाया है। जिसके लिए लोकसभा में मोर्चे की जिम्मेदारी अनुराग ठाकुर की तो राज्यसभा में सुब्रमण्यम स्वामी की होगी। भाजपा के भूपेंद्र यादव ने बताया कि हमने इस मामले में चर्चा के लिए राज्यसभा में ध्यानाकर्षण नोटिस दिया है।

वहीं संसद की कार्यवाही शुरू होने से कुछ देर पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि मैं राज्यसभा के सभापति को अगस्ता वेस्टलैंड और क्रिश्चियन मिशेल की कंपनी के बीच हुए समझौते की एक कॉपी दूंगा। भाजपा इस डील में कांग्रेसी नेताओं के नाम सामने आने पर जवाब मांग रही है।

ये भी पढ़ेंः अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम पर घिरीं सोनिया गांधी, जानें- किसने क्या कहा?

उधर इस अगस्ता वेस्टैंड हेलीकॉप्टर खरीद घोटाला मामले में भाजपा के वार से बचने के लिए कांग्रेस ने भी तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने इसे लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में नोटिस दिया है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजीव सातव ने लोकसभा में पठानकोट हमले को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया।

CPI(M) ने राजनाथ सिंह-प्रकाश करात को लेकर टीएमसी द्वारा जारी किए गए फर्जी फोटो को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।

ये भी पढ़ेंः अगस्ता वेस्टलैंड स्कैमः बचाव में कांग्रेस ने लगाई सवालों की झड़ी

कांग्रेस मोदी सरकार की तरफ़ से जांच आगे न बढ़ाने पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस की दलील है कि डील में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद उसने फ़िनमेकैनिका को ब्लैक लिस्ट कर दिया था, फिर मोदी सरकार ने उसे ब्लैक लिस्ट से बाहर क्यों किया।

कांग्रेस उठाएगी स्वर्ण आभूषणों पर उत्पाद शुल्क का मामला

उधर कांग्रेस ने कहा कि वो राज्यसभा में सोने के आभूषणों में केंद्रीय उत्पाद शुल्क लगाए जाने का मुद्दा उठाएगी। राजबब्बर ने बताया कि पार्टी ने इसके लिए राज्यसभा में ध्यानाकर्षण नोटिस दिया है।

ये भी पढ़ेंः संसद से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्वामी ने उठाए थे सोनिया गांधी पर उठाए थे सवाल

बता दें कि इससे पहले बुधवार को राज्य सभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा होने लगा। एक दिन पहले ही राज्य सभा सांसद के तौर पर शपथ लेने वाले सुब्रमण्यन स्वामी ने इस घोटाले में सोनिया गांधी के शामिल होने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में मिले रिश्वत के पैसे कई देशों के बैंक खातों में जमा हैं। इटली की एक अदालत में चल रहे मामले के आधार पर यह आरोप लगाया गया।

ये भी पढ़ेंः अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।