दुष्कर्म मामले में रेलमंत्री के बेटे का अरेस्ट वारंट जारी
कर्नाटक की एक स्थानीय कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। गुरुवार को सदानंद के बेटे कार्त ...और पढ़ें

नई दिल्ली। कर्नाटक की एक स्थानीय कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। गुरुवार को सदानंद के बेटे कार्तिक गौड़ा के खिलाफ वारंट जारी किया गया। इसके बाद अब कार्तिक की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
इससे पहले एक कन्नड़ अदाकारा ने कार्तिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद बैंगलोर पुलिस ने इस आरोप के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। यह आरोप कार्तिक के किसी अन्य लड़की के साथ हुई सगाई के कुछ घंटे बाद ही सामने आया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि यदि गौड़ा परिवार उसे बहू स्वीकार करेगा तो वह अच्छी बहू साबित होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।