विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी-मनमोेेहन की मुलाकात ने कांग्रेस में बढ़ाई बेचैनी

By vivek pandeyEdited By:
Published: Thu, 28 May 2015 11:06 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 28 May 2015 05:27 PM (GMT+05:30)

इस मुलाकात को मनमोहन की एनडीए से बढ़ती नजदीकियों के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही जानकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात कांग्रेसियों के गले नहीं उतर रही है। मुलाकात की तस्वीर के साथ ही पीएम मोदी के गर्मजोशी भरे ट्वीट ने आग में घी का काम किया है। कांग्रेस के अदंर इस मुलाकात पर खासी चर्चा है और आला नेता इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं।

इस मुलाकात को मनमोहन की एनडीए से बढ़ती नजदीकियों के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही जानकार इसे भविष्य के नए राजनीतिक समीकरणों से भी जोड़ रहे हैं। यही नहीं भाजपा के एक खेमे में भी इस मुलाकात को लेकर काफी बेचैनी बढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर करारा प्रहार किया था। इसके साथ्ा ही उन पर लग रहे व्यक्तिगत आरोपों का उन्होंने खंडन किया था। इसके बाद शाम को वे 7 आरसीआर पहुंच गए और पीएम मोदी से मुलाकात की।

पार्टी संगठन (कांग्रेस ) और मनमोहन सिंह के बीच अक्सर मनमुटाव उभर कर सामने आया है। कांग्रेस के नेेताओं ने कई दफा मनमोहन की चुप्पी पर निशाना साधा है। टूजी मामले में भी मनमोहन सिंह की खामोशी को लेकर कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सख्त टिप्पणी की थी।

हालांकि मनमोेहन सिंह ने हमेशा तब ही अपनी चुप्पी तोेड़ी है जब उन पर व्यक्तिगत आरोप लगे हों। कांग्रेस के बचाव में भी उनकी ओर सेे टिप्पणियां कम हुई हैं। ऐसे में नए समीकरणों और ताजा मुलाकात ने सियासी गलियारे में चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया है।

मनमोहन सिंह ने तोड़ा मौन, पीएम मोदी से की मुलाकात