विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनएसए पर कांग्रेस की सरकार को घेरने की कोशिश

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 22 Aug 2015 12:17 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2015 03:56 PM (IST)

भारत और पाकिस्‍तान के बीच होने वाली राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेवल की बैठक पर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेवल की बैठक पर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने इस विषय पर न तो विपक्ष से कोई बात की है न ही उन लोगों से कोई बात करनी चाही जो पाकिस्तान की पॉलिसी को वर्षों से देखते आ रहे हैं। कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने आरोप लगाया कि सरकार महज कुछ लोगों की सोच के अनुसार इस मुद्दे पर आगे बढ़ रही है।

खुर्शीद ने कहा कि उनकी निगाह में इस बातचीत का तब तक कोई अर्थ नहीं है जब तक उन्हें यह न पता हो कि इससे होगा क्या। उनका कहना था कि यदि हम इस वार्ता में अपने ही मुद्दों पर बात न कर सके तो फिर इसका कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि इस पूरे मुद्दे पर एनडीए की सरकार ने विदेश नीति के जानकार और रिटायर्ड अधिकारियों तक से न तो कोई बातचीत नहीं की न ही कोई सलाह लेने की कोशिश ही की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि यह सरकार दो-तीन लोगों की सोच पर काम कर रही है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पूरी दुनिया पाकिस्तान का यह सच जानती है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है और उसकी बेटी की शादी पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर के बेटे के साथ हुई है। अपनी सच्चाई छिपाने के लिए पाकिस्तान दुनिया को उल्लू बना रहा है। उनका कहना था कि भारत के दर्द से पाकिस्तान को कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान उन्होंने सरकार को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कीहै। उन्होंने सरकार से पूछा है कि उफा से पहले सरकार ने क्या होमवर्क नहीं किया था? क्या यह सब सिर्फ एक फोटो खिंचवाने तक ही सीमित ?

पढ़ें: सरकार के हिम्मत है तो पाकिस्तान में घुसकर पकड़े दाऊद को : शिवसेना