विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहित वेमुला मामले में आयोग ने शुरू की सुनवाई

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2016 08:46 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 23 Feb 2016 09:26 PM (GMT+05:30)

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने मंगलवार से सुनवाई शुरू कर दी है।

News Article Hero Image

हैदराबाद। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने मंगलवार से सुनवाई शुरू कर दी है। इस सुनवाई का सामाजिक न्याय के लिए गठित ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) ने बहिष्कार करने का आह्वान किया है।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एम सुधाकर ने बताया कि एक सदस्यीय जस्टिस (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार रुपनवाल आयोग ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, 'कार्यवाही चल रही है।' रजिस्ट्रार ने बताया कि वह तीन दिवसीय सुनवाई के अंतिम दिन 25 फरवरी को आयोग के समक्ष पेश होंगे। इस आयोग का गठन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किया है। इस बीच रोहित को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैदराबाद यूनिवर्सिटी की जेएसी के एक सदस्य एस मुन्ना ने कहा कि वे इस सुनवाई का बहिष्कार कर रहे हैं।

इसके लिए उनसे विचार-विमर्श नहीं किया गया और आयोग ने उनकी मांग पर भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया, 'हमने सुनवाई की तारीख फिर से निर्धारित करने की मांग की थी क्योंकि उसी समय दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन निर्धारित था।' मुन्ना ने कहा, 'हम आयोग का बहिष्कार कर रहे हैं। यह हमारे आंदोलन को दबाने की साजिश है।'

पढ़ेंः रोहित वेमुलाः जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे केजरीवाल, विरोध में लगे नारे