महिलाओं और बच्चों ने थामे तमंचे
उत्तर प्रदेश में सत्तासीन सपा सरकार के खिलाफ मुजफ्फरनगर में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन जारी है। बुधवार को नूनीखेड़ा, राजपुर व नंगला मुबारिक में महिलाओं-बच्चों ने लाठी-डंडे व तमंचे लहराकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और आजम खां के पुतले जलाए। न
मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सत्तासीन सपा सरकार के खिलाफ मुजफ्फरनगर में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन जारी है। बुधवार को नूनीखेड़ा, राजपुर व नंगला मुबारिक में महिलाओं-बच्चों ने लाठी-डंडे व तमंचे लहराकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और आजम खां के पुतले जलाए। नूनीखेड़ा में एक मुस्लिम महिला ने भी अखिलेश के पुतले में आग लगाई।
पढ़ें: आजम की जिद, दंगे की जांच करे उच्च स्तरीय आयोग
आक्रोशित महिलाओं ने फर्जी मुकदमे खत्म करने और गिरफ्तारी होने पर शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर सपा नेता गांव में वोट मांगने आए तो उनकी टांगें तोड़ दी जाएंगी। महिलाओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सैकड़ों लोगों को फर्जी मामलों में नामजद किया हुआ है। उनका कहना था कि सपा सुप्रीमो को यह नहीं भूलना चाहिए कि बहुसंख्यक वर्ग भी उन्हें वोट देता है, जिसकी बदौलत उनकी सरकार बनी थी। सरकार एक ही वर्ग का उत्पीड़न करके उन्हें अपने से दूर कर रहा है।
ठाकुर चौबीसी में तनावपूर्ण शांति
मेरठ। सरधना की ठाकुर चौबीसी में बुधवार को तनावपूर्ण शांति छायी रही। ग्रामीणों के विरोध के डर से पुलिस और सुरक्षा बल कम होने शुरू हो गए हैं। पुलिस की दबिश भी कम हुई है और गांववाले थानों में अपने नाम लिखवाने वाले 'विभीषणों' को ढूंढ़ रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कई गांवों में जाकर पीड़ितों का हाल-चाल लिया और प्रदेश सरकार पर भड़ास निकाली। खेड़ा महापंचायत में बवाल के चौथे दिन खेड़ा में सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार की रात पुलिस के साथ पथराव, फायरिंग की घटना के बाद तड़के चार बजे जनता इंटर कॉलेज में ठहरा अर्द्धसैनिक बल यहां से बागपत के लिए रवाना कर दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।