विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक युद्धाभ्यास से सतर्क बीएसएफ बढ़ाएगा चौकी

By Edited By:
Published: Wed, 16 Oct 2013 10:28 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2013 10:29 PM (IST)

जयपुर [जासं]। राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और गंगानगर जिलों से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के सामने सीमा पार पाकिस्तानी सेना और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर [जासं]। राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और गंगानगर जिलों से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के सामने सीमा पार पाकिस्तानी सेना और वायुसेना संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही हैं। अपनी सैन्य ताकत को मजबूत करने के लिए गत चार अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना का शुरू हुआ अभ्यास नवंबर तक चलेगा। इसमें करीब 15 हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। युद्धाभ्यास में चीन की मदद से तैयार किए गए अल खालिद टैंक का ट्रायल और अन्य उपकरणों का भी परीक्षण किया जा रहा है। इसके मद्देनजर भारतीय बीएसएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है। बीएसएफ ने पाक से सटे इलाकों में कुछ नई चौकियां स्थापित करने के साथ ही तारबंदी पर विशेष चौकसी की रणनीति बनाई है।

पढ़ें : बीएसएफ जवानों को अब कठिन परिश्रम भत्ता मिलेगा: शिंदे

बीएसएफ के महानिदेशक सुभाष जोशी जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में लगती पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार यहां पहुंचे। उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार पाक सेना के युद्धाभ्यास में कराची स्थित 5 कोर, मुल्तान की 2 कोर, 12 इंडिपेंडेंट ब्रिगेड, 31 कोर, पाक सेना की मैकेनाइज और इंजीनियरिंग रेजीमेंट हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान पाक सैनिक सीमा पर बने बंकर और मोर्चो की साफ-सफाई भी कर रही है। करीब 15 हजार सैनिक कंडेरा, टोबा, इस्लामगढ़, गमनेवाला टोबा, मिथलेवाला, सेमनाला आदि क्षेत्रों में युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इसमें पाक वायुसेना के लिए लड़ाकू विमान भी हिस्सा ले रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।