Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिन्नी की फिर बगावत, केजरी को झूठा कहा

    By Edited By:
    Updated: Thu, 16 Jan 2014 12:26 AM (IST)

    नई दिल्ली [जासं]। राजनीति के नए तौर तरीके तय करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर बगावत के सुर तेज हो गए हैं। लक्ष्मीनगर से कांग्रेस के दिग्गज डॉ. एके वालिया को हराने वाले आप के विधायक विनोद कुमार बिन्नी एक बार फिर अपनी पार्टी और सरकार से नाराज हो गए हैं। उन्होंने पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिल्ली सरकार अपने मुद्दों से भटक गई है। सरकार की कथनी और करनी में फर्क आ गया है। गुरुवार को वह प्रेसवार्ता कर पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगे।

    Hero Image

    नई दिल्ली [जासं]। राजनीति के नए तौर तरीके तय करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर बगावत के सुर तेज हो गए हैं। लक्ष्मीनगर से कांग्रेस के दिग्गज डॉ. एके वालिया को हराने वाले आप के विधायक विनोद कुमार बिन्नी एक बार फिर अपनी पार्टी और सरकार से नाराज हो गए हैं। उन्होंने पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिल्ली सरकार अपने मुद्दों से भटक गई है। सरकार की कथनी और करनी में फर्क आ गया है। गुरुवार को वह प्रेसवार्ता कर पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि दिल्ली में आप की सरकार बनने के दौरान भी बिन्नी मंत्री न बनाए जाने से नाराज हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें मनाया गया था। पर इस बार आम आदमी पार्टी ने बिन्नी को मनाने के बजाय सख्त रुख दिखाया है। आप ने कहा कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं वाले लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। कोई जाना चाहता है, तो जाए। बिन्नी ने पार्टी से बात नहीं की। मीडिया के जरिये पार्टी से बात करना गलत है। पार्टी इसका संज्ञान लेकर उन्हें नोटिस जारी कर सकती है। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी से नाराज चल रहे बिन्नी पर अब वह अपनी बात उनकी प्रेसवार्ता के बाद कहेंगे।

    बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम को अरविंद केजरीवाल ने अपने सारे विधायकों के साथ बैठक की थी पर उस दौरान बिन्नी ने कोई मुद्दा नहीं उठाया था। बैठक में पार्टी ने फैसला लिया कि कोई भी विधायक लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगा। इसके बाद बिन्नी के बदले तेवर से माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव का टिकट न मिलने से ही वे नाराज हुए हैं। चर्चा यह भी है कि सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर मंगलवार को एक मामले में जो गंभीर आरोप लगा, बिन्नी उस पर कार्रवाई चाहते थे।

    इससे पहले केजरीवाल के बयान पर भड़के बिन्नी ने कहा कि 'मैंने मुलाकात के लिए समय मांगा था लेकिन नहीं दिया गया। गुरुवार सुबह प्रेसवार्ता कर सत्ता सुख भोगने वालों के बारे में मैं खुलासा करूंगा।' पार्टी छोड़ने के सवाल पर बिन्नी ने साफ कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। इसलिए पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं है। पार्टी से निकाला जाना तानाशाही होगा। सच्चाई कहने पर अगर किसी को निकाला जाता है तो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। अगर हम वायदों से भटकते हैं तो जनता के साथ छल हो रहा है। हो सकेगा तो वह इसके विरोध में भूख हड़ताल भी करेंगे।

    पढ़ें : व्यक्तिवादी राजनीति बन रही आम आदमी पार्टी में टकराव का कारण

    किसने क्या कहा..

    ''बिन्नी पहले मेरे पास आए थे मंत्री पद के लिए। उसके बाद अब वे आए थे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए। हमने सीधा कहा है कि किसी भी विधायक को लोकसभा का टिकट नहीं देंगे। अब वे किन बातों पर नाराज हैं ये खुद बताएं।''

    -अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

    ''लोकसभा का टिकट लेने की बात नहीं हुई थी। अगर उन्होंने (केजरीवाल) ऐसा कहा हो तो वे सबसे बडे़ झूठे हैं। वे भगवान की कसम खाएं। अगर केजरीवाल ने यह बयान (लोस टिकट मांगने का) दिया है तो बहुत घिनौना है।''

    -विनोद कुमार बिन्नी, विधायक, आप

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर