विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार ट्रेन हादसा: लालू और पासवान ने नीतीश से मांगा इस्तीफा

By Edited By:
Published: Mon, 19 Aug 2013 01:23 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2013 04:17 PM (IST)

बिहार के खगड़िया जिले के समस्तीपुर संभाग के सहरसा और मानसी के बीच बदलाघाट स्टेशन के पास सोमवार सुबह राज्यरानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार के खगड़िया जिले के समस्तीपुर संभाग के सहरसा और मानसी के बीच बदलाघाट स्टेशन के पास सोमवार सुबह राज्यरानी एक्सप्रेस से हुए हादसे को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। जहां एक तरफ रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने इस हादसे के लिए रेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन से ही चूक हुई है जिसकी वजह यह हादसा हुआ है।

वहीं,आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ हादसे के उच्चस्तरीय जांच की बात कही है।

लालू ने राज्य सरकार पर हादसे का ठिकरा फोड़ते हुए कहा कि यह हादसा राज्य सरकार और रेल की नाकामी का अंजाम है। ऐसी सरकार को सत्ता पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। लालू यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रेल प्रशासन ने पूरी लापरवाही बरती है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने पीड़ितों के लिए 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रशासन काम करने में व्यर्थ है।

इधर, जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने हादसे पर कहा कि यात्री इस बात से अंजान थे कि जब ट्रेन आ रही है तो वे किस ओर जाएं, उन्हें ट्रेन की रफ्तार के बारे में पता नहीं था। विपक्ष इस मामले में कहां पीछे हटने वाला था। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि ट्रेन का ड्राइवर चाहता तो रफ्तार धीमी कर सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने कहा कि खगड़िया और सहरसा के बीच रोड मार्ग न होने कारण राहत कार्य चलाने में देरी हो रही है। हालांकि स्थिति को काबू में लाने के लिए चिकित्सकों की पूरी टीम को घटनास्थल रवाना कर दिया गया है। वहीं, खगड़िया के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि आज सुबह खगड़िया जिले के समस्तीपुर संभाग के बदलाघाट स्टेशन के पास राज्यरानी एक्सप्रेस से कुचलकर 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर