Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगाना दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने जहर खाया, गंभीर

    By Edited By:
    Updated: Tue, 13 May 2014 05:27 AM (IST)

    भगाना गांव की चार दुष्कर्म पीड़िताओं में एक के चाचा ने सोमवार देर शाम गांव में ही जहर खा लिया। वह वेंटिलेटर पर है। पुलिस के मुताबिक, देर रात उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पीड़िता की चाची ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म मामले में उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से दुखी हो उनके पति ने जहर खाया। भगाना

    हिसार, जागरण संवाददाता। भगाना गांव की चार दुष्कर्म पीड़िताओं में एक के चाचा ने सोमवार देर शाम गांव में ही जहर खा लिया। वह वेंटिलेटर पर है। पुलिस के मुताबिक, देर रात उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पीड़िता की चाची ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म मामले में उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से दुखी हो उनके पति ने जहर खाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगाना में गत 23 मार्च को चार लड़कियों का अपहरण हो गया था। वे सभी बठिंडा में मिली थीं। पुलिस व प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध भगाना के ग्रामीणों व पीड़ित चारों लड़कियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास का घेराव भी किया।

    प्रशासन पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोमवार देर शाम एक पीड़िता के चाचा ने घर के बाहर गांव में ही जहर खा लिया। जहर के असर पर वह गली में गिर गया। देर शाम ग्रामीणों ने जब उसे गली में पड़े देखा तो हांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहर खाने वाले व्यक्ति की पीड़िता भतीजी ने ही आरोपियों की पहचान की थी।

    डाबड़ा दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने भी खाया था जहर

    डाबड़ा दुष्कर्म की पीड़िता के पिता ने भी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना का पता चलने पर परेशान होकर जहर खा जान दे दी थी। उस मामले में काफी हंगामा हुआ था और आरोपियों को पकड़ा गया था। इस मामले में कई लोगों को सजा हुई थी और कई छूट गए थे।

    पढ़ें: रेप के बाद किशोरी की जहर देकर हत्या

    comedy show banner
    comedy show banner