यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुर्गा का पक्ष लेने पर सोनिया पर भड़के आजम
रामपुर [जागरण संवाददाता]। आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल प्रकरण में सोनिया गांधी द्वारा उनका पक्ष लेने पर आजम ने कहा कि ...और पढ़ें

रामपुर [जागरण संवाददाता]। आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल प्रकरण में सोनिया गांधी द्वारा उनका पक्ष लेने पर आजम ने कहा कि दुर्गा को उनकी गलती की सजा मिली है। सोनिया गांधी ने उनका पक्ष लेकर संवैधानिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अगर यूपी कैडर के किसी अधिकारी का उत्पीड़न किया जाता है तो हम भी विरोध दर्ज कराएंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बोले कि कांग्रेस सत्ता के लिए आरएसएस और शिवसेना से भी हाथ मिला सकती है।
पाकिस्तान द्वारा बार-बार एलओसी का उल्लंघन किए जाने पर कहा कि अब हमारी विदेश नीति पर गौर किया जाना चाहिए। चीन, श्रीलंका, बंगलादेश, पाकिस्तान सभी से देश के रिश्ते अच्छे नहीं हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
