विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुमे के दिन मतगणना भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए : आजम

By Edited By:
Published: Tue, 06 May 2014 09:27 PM (IST)Updated: Wed, 07 May 2014 12:01 AM (IST)

रामपुर। नगर विकास मंत्री आजम खां ने एक बार फि र चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामपुर। नगर विकास मंत्री आजम खां ने एक बार फि र चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए जुमे के दिन मतगणना रखी गई है। जुमा मुसलमानों के लिए इबादत का दिन है। इस दिन वे मतगणना में एजेंट कैसे बन सकते हैं।

आजम खां ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि चुनाव आयोग की साख बेदाग रही है, लेकिन इस बार पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के कारण उसपर उंगली उठी हैं। उसने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम किया है। उसकी नीयत से यह बात साफ जाहिर हो रही है। जुमे के दिन मतगणना कराई जा रही है, जबकि इस दिन मुसलमान इबादत करते हैं। इसके पीछे आयोग की मंशा है कि मुसलमान मतगणना में एजेंट न बन सकें और होगा भी ऐसा ही, क्योंकि मुसलमान मतगणना के लिए जुमे की नमाज नहीं छोड़ सकते।

पढ़ें: सेना में मुस्लिम रेजीमेंट क्यों नहीं: आजम

मोदी ने दिल, कांग्रेस ने देश बांटा: आजम