विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ने दिल, कांग्रेस ने देश बांटा: आजम

By Edited By:
Published: Mon, 05 May 2014 04:24 PM (IST)Updated: Tue, 06 May 2014 08:22 AM (IST)

नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार कहा कि मोदी ने लोगों के दिल तो कांग्रेस ने देश को बांटा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजीपुर [जासं]। नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार कहा कि मोदी ने लोगों के दिल तो कांग्रेस ने देश को बांटा है। मोदी के असम पहुंचने के कुछ समय पहले वहां खूनखराबा हुआ। वह देश संभालेंगे तो न जाने क्या होगा। बलिया लोकसभा क्षेत्र के पखनपुरा गांव में आजम ने बिना किसी का नाम लिए कहा, पर्याप्त सुबूत न होने के बावजूद वर्ग विशेष का होने के कारण एक व्यक्ति को फांसी दे दी गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को सुबूत के बाद भी फांसी के फंदे से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पूर्व में दिए गए अपने बयानों को सही ठहराते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग हमारे ऊपर प्रतिबंध लगा रहा है जबकि भाजपा नेता अमित शाह धड़ल्ले से बोल रहे हैं। कहा कि तमाम रोक के बावजूद वह अपनी बात कहते रहेंगे। अयोध्या के विवादित स्थल पर भी टिप्पणी की। कहा मंदिर व मस्जिद दोनों ही पवित्र स्थल हैं। इसे कई टुकड़े करने की बात समझ में नहीं आती है। आजम ने कहा कि सेना में जब सिख, राजपूत व गोरखा रेजिमेंट बन सकता है तो मुस्लिम रेजिमेंट क्यों नहीं। इस वर्ग को उसका हक मिलना ही चाहिए।

पढ़ें : आजम के समर्थन में सपाइयों का प्रदर्शन