विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलवंडी साबो पहुंचे केजरीवाल ने कार्यकर्ता से पहनी चप्पल, छिड़ा विवाद

By Edited By:
Published: Sun, 27 Jul 2014 08:16 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 10:57 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने शनिवार को तलवंडी साबो पहुंचे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, बठिंडा। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने शनिवार को तलवंडी साबो पहुंचे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से एक कार्यकर्ता के हाथों चप्पल पहनने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

केजरीवाल भाई दल सिंह पार्क में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। टिकट वितरण पर उन्हें कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के बाद एक कार्यकर्ता ने उनके पांव में चप्पल पहनाई। अरविंद ने इस पर कोई एतराज नहीं जताया। इसके बाद इलाके में चर्चा छिड़ गई कि आम आदमी की बात करने वाले केजरीवाल अब कार्यकर्ताओं से जूते-चप्पल पहन रहे हैं।

वहीं, केजरीवाल सुबह जब तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो गुरुद्वारा साहिब में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया कर्मियों से बदसुलूकी की और धक्के मारे।

जब केजरीवाल माथा टेककर बाहर निकले तो एक वरिष्ठ नेता गुरुद्वारा साहिब में एक टीवी चैनल से बातचीत करने लगे। मीडिया कर्मियों के यह कहने पर कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है तो उन्होंने बात गोलमोल कर दी।

पढ़ें: रणनीति पंजाब में, निशाने पर दिल्ली

पढ़ें: आप पहले दिल्ली में सरकार बनाएगी: केजरीवाल