Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेएनयू, इशरत जहां मामले में कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 11 Mar 2016 11:55 PM (IST)

    भाजपा सांसद और भाजपा युवो मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जेएनयू और इशरत जहां मसले पर कांग्रेस पर हमला बोला है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। भाजपा सांसद और भाजपा युवो मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जेएनयू और इशरत जहां मसले पर कांग्रेस पर हमला बोला है। जीएमडीसी सभागार में युवा कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कन्हैया के समर्थन में आए राहुल गांधी पर भी सवाल उठाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठाकुर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की विचारधारा को छोडकर मार्क्सदवाद व माओ के समर्थन में कब से उतरने लगी।

    उन्होंने कहा की इशरत को 2009 के शपथ पत्र में तत्कालीन केन्द्र सरकार ने आतंकी माना लेकिन उसके बाद शपथ पत्र बदलकर गुजरात के तत्कालीन मुख्यधमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा नेता अमित शाह की राजनैतिक हत्या की साजिश रचकर शपथ पत्र बदल दिया गया। अब वह कागज दस्तावेज से गायब है, सोनिया गांधी कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के साथ खडी हैं क्या वे देश को इस मामले की सच्चाई बताएंगी।

    वीरभद्र सिंह पर निशाना

    अनुराग ने भारत पाक मैच धर्मशाला के बजाए कोलकाता में किए जाने पर हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह से इस्तीफा मांगा। ठाकुर ने कहा धर्मशाला में मैच होता तो प्रदेश को आर्थिक लाभ होता तथा पर्यटन व सांस्कृतिक प्रचार भी मिलता लेकिन उन्होंने राजनीतिक द्वेष के कारण मैच नहीं होने दिया।

    इशरत जहां केस में सत्यपाल सिंह के दावे पर शिवसेना ने उठाए सवाल