Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर हार के बाद कांग्रेस और मजबूत होकर उभरी है: दिग्विजय

    By Edited By:
    Updated: Sat, 10 May 2014 10:07 AM (IST)

    कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी मान लिया है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर चल रही है। हालांकि उनका कहना है कि हर हार के ...और पढ़ें

    Hero Image

    रतलाम, नई दुनिया ब्यूरो। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी मान लिया है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर चल रही है। हालांकि उनका कहना है कि हर हार के बाद कांग्रेस और मजबूत होकर उभरी है। देश में नरेंद्र मोदी की लहर जैसी कोई स्थिति नहीं है। मोदी और हिटलर में कोई अंतर नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रतलाम आए दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि यह गलत है कि मोदी अकेले कांग्रेस पर भारी पड़ रहे हैं। सही तो यह है कि संप्रग सरकार की 10 साल की एंटी इनकंबेंसी का उन्हें लाभ मिल रहा है। कांग्रेस गरीबों की पार्टी है, इसलिए चुनाव प्रचार में ज्यादा खर्च नहीं कर पाई। यही वजह है कि भाजपा की तुलना में कांग्रेस का प्रचार अभियान कमजोर दिखाई दे रहा है, जबकि मोदी के साथ पूरा कॉरपोरेट जगत खड़ा है।

    पढ़े: सट्टा बाजार में भी जपने लगा नमो-नमो

    अपने गिरेबां में झांके सोनिया-राहुल