Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल को अमेठी से नहीं मिला निवास प्रमाण पत्र

    By Edited By:
    Updated: Thu, 03 Apr 2014 11:00 AM (IST)

    दस साल से सांसद रहे राहुल गांधी भले ही अमेठी को अपना घर मानते हों पर जिला प्रशासन उनको परदेसी ही मानता हैं। तभी उसने इस तर्क के साथ राहुल के निवास प्रमाण पत्र की अर्जी खारिज कर दी कि अमेठी में उपलब्धता रहने पर ही उनको प्रमाण पत्र मिल सकेगा। दरअसल चुनाव खर्च का हिसाब रखने को नया खाता खुलवाने के वास्ते राहुल को

    [अमित मिश्र], अमेठी। दस साल से सांसद रहे राहुल गांधी भले ही अमेठी को अपना घर मानते हों पर जिला प्रशासन उनको परदेसी ही मानता है। तभी उसने इस तर्क के साथ राहुल के निवास प्रमाण पत्र की अर्जी खारिज कर दी कि अमेठी में उपलब्धता रहने पर ही उनको प्रमाण पत्र मिल सकेगा। दरअसल चुनाव खर्च का हिसाब रखने को नया खाता खुलवाने के वास्ते राहुल को निवास प्रमाण पत्र की जरूरत थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी ने उनको अस्थाई निवास प्रमाण पत्र के लिए अर्जी देने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने राहुल गांधी के नाम से आवेदन किया था। एसडीएम आरडी राम के मुताबिक मतदाता सूची में राहुल गांधी का नाम नहीं है। फोटो प्रमाणित नहीं हैं। आज वे अमेठी में नहीं है। अमेठी में उपलब्धता पर ही अस्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। नियम के मुताबिक कांग्रेस के जिला प्रवक्ता को जानकारी दी है। जब राहुल गांधी अमेठी में मौजूद रहेंगे तभी अस्थाई प्रमाण पत्र जारी हो सकता है। डीएम जगतराज ने भी कहा कि प्रशासन ने नियमानुसार ही कार्रवाई की है।

    पढ़ें: दस करोड़ रोजगार का भरोसा दे गए राहुल

    पढ़ें: राहुल भारत की धड़कन तो मोदी तबाही : उमर