यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वाराणसी का एयरपोर्ट उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट जारी
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नववर्ष पर बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नववर्ष पर बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट के नाम रजिस्टर्ड डाक से आए धमकी भरे पत्र के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी करते हुए परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। रन-वे से सटे आसपास के गांव, बाबतपुर रेलवे स्टेशन समेत वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर सीआइएसएफ और क्विक रिएक्शन टीम के जवानों ने सोमवार को चक्रमण किया व स्थानीय लोगों से सतर्क रहने को कहा।
सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एचके ब्रह्मा ने बताया कि 19 दिसंबर को उन्हें रजिस्टर्ड डाक के जरिए एक पत्र मिला। एक आतंकी संगठन के नाम से भेजे गए पत्र में लिखा था कि नए साल पर एयरपोर्ट को बम से उड़ा देंगे। अक्टूबर में भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र मिला था। अक्टूबर व दिसंबर में मिले दोनों पत्रों की लिखावट काफी मिलती-जुलती है। हो सकता है कि कोई शरारत कर रहा हो लेकिन हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं।
पढ़ें: बड़ा खुलासा: सूरत पर थी परमाणु बम हमले की तैयारी
उधर एडीजी जीएल मीना ने बताया कि बड़ागांव व फूलपुर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों के संपर्क में रहने और अपने स्तर से चेकिंग करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
