विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जगन्‍नाथ मंदिर पर गलत आलेख के लिए एयर इंडिया ने मांगी माफी

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 29 Oct 2016 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2016 03:13 PM (IST)

एयर इंडिया की पत्रिका में पुरी स्‍थित जगन्‍नाथ मंदिर के बारे में गलत जानकारी वाला आलेख छपा था जिसपर बाद में एयर इंडिया ने माफी मांग ली।

News Article Hero Image

भुवनेश्वर (आइएएनएस)। एयर इंडिया ने शनिवार को अपने उस आलेख के छापने पर माफी मांगी है जिसमें कहा गया है कि पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में नॉनवेज खाना दिया गया। एयर इंडिया ने अपने शुभ यात्रा मैगजीन की कॉपियों में से तुरंत इस आलेख को हटाया और ट्वीट कर कहा कि हमारी मंशा किसी को चोट पहुंचाने की नहीं थी।

'डिवोशन कैन बी डिलीशस' शीर्षक के तहत एयर इंडिया की मैगजीन ‘शुभ यात्रा’ में गलत जानकारी प्रकाशित हो गयी थी। विभिन्न लोगों व संस्थानों ने एयर इंडिया के इस गलत आलेख की निंदा की।

ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा,’यह काफी शर्मिंदा करने वाली घटना है हम इसपर कड़ी कार्रवाई करेंगे।‘ सूत्रों के अनुसार जगन्नाथ सेना के सदस्यों ने श्री मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन भी किया।

बिहार : गया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टकराने से बचे दो विमान