Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेलेन के बाद आंध्र तट से टकराएगा 'लहर'

    By Edited By:
    Updated: Mon, 25 Nov 2013 06:03 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों फेलिन और हेलेन से जूझ चुके राज्य के लोगों को अब 'लहर' से पार पाना होगा। यह तूफ ...और पढ़ें

    Hero Image

    चेन्नई। आंध्र प्रदेश में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों फेलिन और हेलेन से जूझ चुके राज्य के लोगों को अब 'लहर' से पार पाना होगा। यह तूफान 28 नवंबर को मछलीपट्नम और कलिंगपटनम के बीच से होकर गुजरेगा। दूसरी ओर, रविवार देर रात अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटों पर इस तूफान ने 110 किमी की रफ्तार से दस्तक दे दी। रंजत, लांगआइसलैंड और हतबे जैसे इलाकों से सैकड़ों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले महीने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आए भीषण तूफान फेलिन ने भारी तबाही मचाई थी। आंध्र के लोग इससे उबर भी नहीं पाए थे कि पिछले शुक्रवार को चक्रवाती तूफान हेलेन ने कहर बरपाया और अब राज्य पर 'लहर' का खतरा मंडरा रहा है। हेलेन से राजमुंदरी जिले में चार लोगों को मौत हुई और करीब 70,303 लोग प्रभावित हुए।

    पढ़ें: हेलेन तूफान से आंध्र में तबाही, सात की मौत

    मौसम विभाग का कहना है कि 28 नवंबर को 'लहर' आंध्र तट से टकराएगा, जिसका असर तमिलनाडु, ओडिशा और कर्नाटक में तीन दिनों तक देखा जा सकेगा।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर