विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी-शिवराज ने नदियों को दिया पुनर्जन्म: आडवाणी

By Edited By:
Published: Wed, 26 Feb 2014 05:50 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2014 09:54 AM (IST)

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के दो मुख्यमंत्री करिश्मा करते रहते हैं। नरेंद्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दुनिया, इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के दो मुख्यमंत्री करिश्मा करते रहते हैं। नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि एक ने गुजरात में साबरमती नदी में नर्मदा जल प्रवाहित कर उसे पुनर्जीवित कर दिया तो शिवराज सिंह चौहान ने शिप्रा को।

गांव उज्जैनी-मुंडला दोस्तदार में नर्मदा-शिप्रा ¨लक परियोजना के लोकार्पण के मौके पर आडवाणी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने देश की सभी नदियों को जोड़ने का सपना देखा था। लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार इस पर कार्रवाई नहीं की। भाजपा की सरकार गठित होने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली केंद्र सरकार देश की सभी नदियों को जोड़ने का काम करेगी। 14 माह पहले वह इस परियोजना के शिलान्यास के लिए आए थे। उस समय उन्हें बताया गया था कि मालवा मरुस्थल बनता जा रहा है। लेकिन 14 माह में जो हुआ वह चमत्कार से कम नहीं है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ¨सह चौहान ने कहा कि शिप्रा में प्रवाहित हो रहा पानी मालवा की तकदीर है। इससे तीन हजार गांवों और 72 शहरों को जलापूíत करने की योजना है।

पढ़ें: सलमान खुर्शीद ने मोदी को इशारों में नपुसंक कहा

पढ़ें: मुस्लिमों से माफी मांगने को तैयार भाजपा