विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' ने किया किरण का राजनीति में स्‍वागत, कांग्रेस ने कहा हताशा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Thu, 15 Jan 2015 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jan 2015 07:51 AM (IST)

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने का आम आदमी पार्टी [आप] ने स्‍वागत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने का आम आदमी पार्टी [आप] ने स्वागत किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह उनका राजनीति में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही किरण बेदी को राजनीति में आने के लिए समझाते रहे। लेकिन अब जब वह भाजपा में शामिल हो गई हैं तो उनका राजनीति में स्वागत है।

आप की प्रवक्ता अतिशी मारलेना ने इस बाबत पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि बेदी का राजनीति में स्वागत है। यह पूछे जाने पर कि क्या बेदी केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली के चुनाव में उतरेंगी, उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ किरण बेदी ही नहीं हैं, बल्कि कई अन्य लोग भी है। पार्टी को इस बात की कभी भी चिंता नहीं रही है।

किरण बेदी ने थामा भाजपा का हाथ, लड़ेंगी चुनाव

उन्होंने बेदी पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि वह हमेशा से ही पार्टी पालिटिक्स के खिलाफ रही हैं। मारलेना का कहना था कि बेदी इंडिया अगेंस्ट करप्शन मुहिम के दौरान से ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। आप के ही अन्य नेता संजय सिंह का कहना था कि किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने की खबर उनके लिए काफी हैरान करने वाली है। उनका कहना था कि उन्होंने एक सोशल मूवमेंट के तहत अपनी बातें उठाई थीं। यह मूवमेंट पूरी तरह से गैर राजनीतिक था। उनकी अपनी सोच है और वह उससे ही काम करती हैं। यह देखना होगा कि वह दिल्ली में प्रोजेक्टेड सीएम के तौर केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतरती हैं या नहीं।

दिल्ली की सीएम नहीं बनना चाहती हैं किरण बेदी

किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाबत पूछे गए एक सवाल के जवाब में आप नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि विश्वसनीयता की यदि बात की जाए तो केजरीवाल से विश्वसनीय दिल्ली में कोई नहीं हो सकता है। इस बाबत कांग्रेस ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि बेदी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा। इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के नेता और दिल्ली के पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल ने कहा कि किरण बेदी को भाजपा में शामिल करना पार्टी की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बेदी के भाजपा में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

पढ़ें: भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व सपा सांसद अमर सिंह

पढ़ेंः केजरीवाल पर अंडे फेंकने पर चुनाव आयोग सख्त

पढ़ेंः भाजपा को हराने के चुनावी रण से नहीं भागेगी कांग्रेस