Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आप' का केवल एक लक्ष्य, कांग्रेस सत्ता में न आने पाएः राहुल

    By manoj yadavEdited By:
    Updated: Thu, 29 Jan 2015 06:11 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने सबाब पर पहुंच रहा है। जहां भाजपा तेरह राज्यों से नेताओं को बुलाकर चुनाव प्रचार करने की योजना को मूर्त रूप देने जा रही है। वहीं, आप और कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ प्रचार में उतर गई हैं। जहां आम आदमी पार्टी

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने सबाब पर पहुंच रहा है। जहां भाजपा तेरह राज्यों से नेताओं को बुलाकर चुनाव प्रचार करने की योजना को मूर्त रूप देने जा रही है। वहीं, आप और कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ प्रचार में उतर गई हैं। जहां आम आदमी पार्टी हर रोज नुक्कड़ सभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है तो कांग्रेस भी पूरा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज सीलमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आप और भाजपा दोनों पर जमकार निशाना साधा। राहुल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का केवल एक लक्ष्य है कांग्रेस को सत्ता से बाहर देखना। उन्होंने कहा कि जितने भी आप के नेताओं ने पार्टी छोड़ी वे सब के सब भाजपा में चले गए। वहीं भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने एक भी वादे नहीं पूरी कर पाई है। दोनों ही पार्टियां सपना देख रही हैं कि कांग्रेस सत्ता में दोबारा ना आए। लेकिन उनका यह कपना कभी पूरा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सबकी है। जब तक सबका विकास नहीं होगा तब तक दिल्ली का विकास नहीं हो सकता है।

    भारतीय जनता पार्टी केवल कुछ उद्योगपतियों की भलाई के लिए काम कर रही है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं होने वाली है। राहुल ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान दिल्ली में रेप होते थे तो केजरीवाल धरना देते थे। जब से केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है। रेप तीस फीसद बढ़ा है। अब केजरीवाल कहां है। अब वे धरने पर क्यों नहीं बैठते हैं। यूपीए के कार्यकाल में अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार और बलात्कार का मुद्दा उठाते थे। क्या अब उनको यह सब नहीं दिखाई देता है। राहुल गांधी ने वार भाजपा पर किया और सवाल आप से पछा। उन्होंने कहा कि कालाधन कहां है और उसको वापस लाने के लिए धरना देने वाले अब कहां चले गए।

    दिल्ली में पंद्रह साल तक कांग्रेस की सरकार थी। दिल्ली में एक भी दंगे नहीं हुए। लेकिन केंद्र में एनडीए की सरकार बनते ही त्रिलोकपुरी में द्ंगे भड़के। दिल्ली के विकास के लिए हमारे पास रोडमैप है। उनके पास क्या है। हम झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले और ठेके पर काम करने वाले मजदूरों की भलाई के लिए काम करेंगे। अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो सबको शेल्टर का अधिकार देगी। हम ठेके पर काम करने वाले मजदूरों को नियमित करेंगे और ठेका प्रथा को समाप्त करेंगे। कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सभी असहायों को शेल्टर होम्स देगी। ताकि उनको यह महसूस हो कि दिल्ली पर सबका अधिकार है।

    उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की प्रगति नहीं हो रही है। रोजगार का सृजन नहीं हो रहा है। फिर उद्योगपतियों को काम मिलता जा रहा है।

    पढ़ेंः विपक्षी पार्टियां 'आप' कार्यकर्ताओं को दे रहीं लालच: केजरीवाल

    पढ़ेंः किरण बेदी को दिल्ली में हराना चाहते हैं भाजपा नेताः केजरीवाल