विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साजिश के तहत हुआ स्टिंग ऑपरेशन

By Edited By:
Published: Mon, 25 Nov 2013 01:48 AM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2013 03:58 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) ने वेबपोर्टल 'मीडिया सरकार' द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन को सोची-समझी और किसी पार्टी विशेष के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी (आप) ने वेबपोर्टल 'मीडिया सरकार' द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन को सोची-समझी और किसी पार्टी विशेष के इशारे पर की गई साजिश करार दिया है। 'आप' ने रविवार को प्रेस वार्ता बुलाकर वेबपोर्टल द्वारा कराए गए स्टिंग की मूल सीडी पत्रकारों को दिखाते हुए कहा कि मूल सीडी व स्टिंग ऑपरेशन की जो सीडी वेबपोर्टल ने सार्वजनिक किया, उसमें काफी अंतर है। स्टिंग जो सामने लाया गया, उसे पूरी तरह तकनीक का सहारा लेकर बनाया गया था। पार्टी 'मीडिया सरकार' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

केजरीवाल के दामन पर अबतक लगे कौन-कौन से दाग, यहां पढ़ें..

चुनाव विश्लेषक और 'आप' नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि 'शनिवार को स्टिंग ऑपरेशन की मूल सीडी हमें प्राप्त हुई। 14 घंटे की इस सीडी को पूरी रात देखने के बाद पार्टी ने स्टिंग की साजिश को पर्दाफाश करने का निर्णय लिया। हमने स्टिंग के आरोप में घिरे पार्टी नेता कुमार विश्वास, शाजिया इल्मी समेत अन्य छह की बातों तथा स्टिंग करने वाले की नीयत में खोट देखते हुए फौरी तौर पर सभी को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन अब यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि जिन लोगों को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है, वह अभी तक हमारे उसूलों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। इस तरह की सीडी की साजिश से पार्टी के कदम नहीं लड़खड़ाने वाले हैं। जो सीडी सार्वजनिक की गई थी और जो मूल सीडी हाथ लगी है, उसमें पूरी तरह दिखता है कि पांच प्रत्याशियों से रिपोर्टर ने जो बातचीत की है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। सीडी के आधार पर किसी भी प्रत्याशी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।' वहीं, नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि पार्टी को प्राप्त मूल सीडी के आधार पर 'मीडिया सरकार' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 'मीडिया सरकार' ने कुमार विश्वास और शाजिया इल्मी सहित 'आप' के वरिष्ठ नेताओं का स्टिंग ऑपरेशन किया था। वेबपोर्टल के सीईओ अनुरंजन झा ने आरोप लगाया कि ये लोग अवैध तरीके से धन हासिल करने में संलिप्त हैं। 'आप' ने जब स्टिंग की मूल सीडी की मांग की तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद पार्टी ने अपनी जांच कमेटी के आधार पर शुक्रवार की शाम स्टिंग के आरोप में घिरे पार्टी नेताओं को क्लीन चिट दे दी थी।

झा और विश्वास ने की शिकायत

गाजियाबाद। 'मीडिया सरकार' के सीईओ अनुरंजन झा ने 'आप' कार्यकर्ताओं पर धमकी देने का आरोप लगाया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में उन्होंने पार्टी नेता कुमार विश्वास और मनीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। झा ने कहा कि उनके पास लगातार धमकी भरे फोन और एसएमएस आ रहे हैं। दूसरी तरफ कुमार विश्वास ने भी अनुरंजन झा के खिलाफ इसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोप-प्रत्यारोप का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

*****

''हमें बदनाम करने के लिए 1400 करोड़ रुपये कुछ मीडिया घरानों में बांटे गए हैं।'' -अरविंद केजरीवाल

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर