Move to Jagran APP

केजरीवाल के दामन पर अबतक लगे कौन-कौन से दाग, यहां पढ़ें..

सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक विवादों में फंसते जा रहे हैं। पहले उन्होंने विरोधियों पर हमला किया और अब वह खुद हमले के शिकार हो रहे हैं। पिछले लगभग एक महीने में केजरीवाल से जुड़े कई विवाद हो चुके हैं जिसके कारण उनकी छवि को नुकसा

By Edited By: Published: Sat, 23 Nov 2013 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2013 03:28 PM (IST)

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक विवादों में फंसते जा रहे हैं। पहले उन्होंने विरोधियों पर हमला किया और अब वह खुद हमले के शिकार हो रहे हैं। पिछले लगभग एक महीने में केजरीवाल से जुड़े कई विवाद हो चुके हैं जिसके कारण उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। आइए जानते हैं इन विवादों को विस्तार से।

1. तौकीर रजा से मुलाकात

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बरेली में दंगा भड़काने के आरोपी धार्मिक नेता मौलाना तौकीर रजा से मुलाकात कर नए विवाद को जन्म दे दिया। केजरीवाल ने बरेली जाकर तौकीर रजा से दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार में मदद और समर्थन मांगा था। मौलाना आप के समर्थन में दिल्ली में जनसभाएं करने के लिए राजी हो गए। मीडिया में खबर आने के बाद बवाल मच गया। दरअसल, मार्च 2010 में बरेली में हुए दंगों को भड़काने के आरोप में तौकीर रजा खान की गिरफ्तारी हुई थी। तौकीर को जब रिहा किया गया था, उसके बाद दंगे फिर भड़के थे। इतना ही नहीं, तस्लीमा और जॉर्ज बुश के खिलाफ फतवा जारी करने में भी तौकीर रजा का नाम शामिल था। इस समय तौकीर उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट हैंडलूम कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें राच्य मंत्री का दर्जा मिला हुआ है। तौकीर की अपनी एक राजनीतिक पार्टी इत् तेहाद मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) भी है, जिसने 2012 के विधानसभा चुनाव में एक सीट भी जीती थी।

2. विदेशी फंड पर विवाद

केजरीवाल की पार्टी पर विदेशों से फंड मिलने का आरोप लगाया गया, जिसकी जांच का आदेश सरकार ने दिया। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया कि अरब देशों में नागरिकों के बीच विद्रोह फैलाने के लिए पैसे देने वाले संस्थान ने ही आप को चार लाख डॉलर की आर्थिक मदद दी है। वहीं दूसरी ओर, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश पर विदेशों से फंड मिलने की जांच का आदेश पहले ही दे दिया गया है।

3. चंदे पर चिक-चिक

समाजसेवी अन्ना हजारे का एक वीडियो सामने आया जिसमें वे जनलोकपाल विधेयक के मुद्दे पर हुए आंदोलन के दौरान जुटाए गए धन के 'आप' द्वारा कथित गलत इस्तेमाल पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अन्ना ने उस वीडियो की सत्यता पर कोई सवाल नहीं उठाया है। हालांकि, उन्होंने इसे सामने लाने के समय पर सवाल जरूर उठा दिया। उन्होंने कहा कि दिखाया जा रहा फुटेज बहुत पुराना है। उन्होंने पत्र में कुछ सवाल उठाने की बात जरूर स्वीकार की, लेकिन अरविंद पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने कहा, असली मुद्दा यह है कि उनकी पार्टी मेरे नाम का दुरुपयोग कर रही है और मेरे नाम पर सिम कार्ड बेचा जा रहा है।

4. धर्म के नाम पर वोट

धर्म के नाम पर मुस्लिम मतदाताओं से वोट मांगने की भाजपा द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया। आयोग ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए केजरीवाल को 25 नवंबर तक अपना पक्ष रखने को कहा। भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की शहादत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने पर्चे बांटकर उसमें मुसलमानों से वोट की अपील की। इस पर्चे पर गुजरात के इशरत-जहां मुठभेड़ का भी जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर हमला किया गया है।

5. दामन पर भ्रष्टाचार के छींटे

एक स्टिंग ऑपरेशन में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों व नेताओं पर चुनावी खर्च के लिए बेनामी धन लेने पर रजामंदी जताने, अवैध संपत्ति विवादों में मदद के वादे जैसे आरोप लगाए गए।

6. मानहानि का मुकदमा

शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने केजरीवाल पर एक टेलीविजन शो में मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत एवं अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

7. पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप

'आप' के एक पूर्व सदस्य ने केजरीवाल पर दो करोड़ रुपये लेकर बदरपुर सीट का टिकट बेचने का आरोप लगाया और इसके लिए सबूत भी दिखाए।

8. अन्ना समर्थक का स्याही हमला

अरविंद केजरीवाल द्वारा किए जा रहे एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अन्ना के एक समर्थक ने केजरीवाल व आप के अन्य नेताओं पर स्याही फेंकी। उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल अन्ना के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। उसने अपना नाम नचिकेता बताया और कहा कि अन्ना उसके गुरु हैं और वह रालेगण सिद्धी से आया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.