विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजन जानते थे नहीं मिलेगा दूसरा कार्यकाल: स्‍वामी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 18 Jun 2016 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2016 09:27 PM (IST)

केंद्रीय वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सरकार नए आरबीआई गवर्नर की घो‍षणा जल्‍द करेेगी। उन्‍होंने रघुराम राजन द्वारा किए गए कार्यों की भी जमकर तारीफ की।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (एएनआई/पीटीआई)। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम जी राजन द्वारा दूसरा कार्यकाल न लेने और सितंबर में रिटायर हो जाने की घोषणा का सरकार ने स्वागत किया है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने उनके इस खुलासे के बाद गवर्नर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बेहतरीन काम किया है। जेटली ने कहा कि सरकार उनके फैसले का सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनके उत्तराधिकारी की घोषणा सरकार जल्द ही कर देगी। वहीं सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि वह अच्छी तरह से जानते थे कि उन्हें दूसरा कार्यकाल नहीं मिलेगा, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

राजन के सितंबर में रिटायर होने की घोषणा पर पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने नाखुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह राजन के रिटायर होने के फैसले से काफी दुखी है। दूसरी ओर भाजपा के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि वह एक सरकारी कर्मचारी है। सरकारी कर्मचारी होने के नाते उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। उनका कहना है कि रघुराम राजन को पता चल चुका था कि इस पद के लिए दोबारा अवसर नहीं मिलने वाला, इसीलिए ऐसी इच्छा जतानी पड़ी।

सीरिया में अमेरिका समर्थित सेना पर रूस ने की ताबड़तोड बमबारी

उन्होंने कहा कि उनका यह अनुमान पूरी तरह सत्य पर आधारित है। स्वामी ने इससे पूर्व कहा था कि रिजर्व बैंक गवर्नर का पद सरकारी है और इसके लिए लोकप्रियता के मतों के आधार पर फैसला नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि स्वामी काफी समय सरकार से उन्हें पद से हटाने की मांग करते आ रहे थे। इसके लिए उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर राजन पर कई आरोप भी लगाए थे।

रघुराम राजन ने पत्र लिख अपने सहयोगियों काेे कहा थैंक्स, पढ़ें पूरा पत्र

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन का बड़ा बयान- नहीं चाहिए दूसरा कार्यकाल