विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार से 72 फीसद लोग संतुष्ट

By Sachin kEdited By:
Published: Tue, 26 May 2015 12:15 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2015 06:15 AM (IST)

केंद्र में एक साल पूरा करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार के प्रदर्शन से 72 फीसद से अधिक लोग संतुष्ट हैं, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्र में एक साल पूरा करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार के प्रदर्शन से 72 फीसद से अधिक लोग संतुष्ट हैं, जबकि 56 फीसद लोगों को कहना है कि मोदी एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने भारत की वैश्विक छवि सुधारने में मदद की। एक ओपिनियन पोल में यह बात सामने आई है।

सीएनएन-आइबीएन और आइबीएन7 की ओर से कराए एक सर्वे के अनुसार, उत्तरदाताओं ने मोदी सरकार में दृढ़ विश्वास दिखाया है। 61 फीसद उत्तरदाताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने उनकी आर्थिक दशा सुधारी है, जबकि 63 फीसद लोगों ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पिछले एक साल के दौरान बेहतर हुई है।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह सर्वे एक्सिस माईइंडिया की ओर से 23 राज्यों के 155 जिलों में सभी आयु वर्गों में किया गया था। विज्ञप्ति में बताया गया कि सर्वे के निष्कर्षों से पता चलता है कि मोदी को भारी समर्थन है। 72 फीसद से अधिक उत्तरदाताओं ने कहा कि वे विकास, कुशल शासन व पिछले साल कम कीमतों के चलते मोदी सरकार के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। 56 फीसद लोगों का यकीन है कि नरेंद्र मोदी एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री हैं और भारत की वैश्विक छवि बेहतर करने में मदद की है।

गौरतलब है कि इंडिया टुडे पत्रिका ने अपने हालिया अंक में एक सर्वे के आधार पर कहा था कि पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। पत्रिका ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री के तौर पर 33 फीसद उत्तरदाताओं ने मोदी का समर्थन किया, जबकि पिछले साल अगस्त में 57 फीसद लोगों ने समर्थन किया था।

इस मामले में राहुल गांधी के समर्थकों की संख्या बढ़कर 11 फीसद हो गई। उन्हें पिछले साल अगस्त में महज छह फीसद समर्थन प्राप्त था। सीएनएन-आइबीएन व आइबीएन7 की विज्ञप्ति के अनुसार, ज्यादातर उत्तरदाताओं का मानना है कि भ्रष्टाचार और महंगाई कम हुई या स्थिर है।

पढ़ेंः मोदी ने अपने चीन दौरे में भारत को किया अपमानितः कांग्रेस

शहर को मात देने को तैयार मोदी का जयापुर