विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोदी ने अपने चीन दौरे में भारत को अपमानित किया'

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 25 May 2015 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2015 10:09 AM (IST)

कांगे्रस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हाल के चीन दौरे के दौरान अपने नागरिकों की आलोचना करके भारत को अपमानित करने का आरोप लगाया।

News Article Hero Image

पणजी। कांगे्रस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हाल के चीन दौरे के दौरान अपने नागरिकों की आलोचना करके भारत को अपमानित करने का आरोप लगाया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मीडिया सेल की प्रभारी प्रणिती शिंदे ने कहा, मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विदेश में अपने नागरिकों की आलोचना करके भारत को अपमानित किए। वह शंघाई में मोदी की उस टिप्पणी के संदर्भ में बोल रही थी जिसमें मोदी ने कहा था कि भारतीय इस बात से शर्मिदगी महसूस करते हैं कि वे भारत में जन्में हैं।

शिंदे ने कहा कि मोदी को यह याद रखना चाहिए जिन लोगों के लिए उन्होंने कहा कि वे पापमय भारत में जन्में हैं उन्हीं लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री निर्वाचित किया है। ये वही लोग हैं जिन्होंने एक चाय वाले को प्रधानमंत्री बनाया।

मोदी ने शंघाई में कहा था, 'एक समय था जब लोग यह महसूस करते थे पहले उन्होंने कौन से पाप किए थे जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने भारत में जन्म लिया।' प्रणिती पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री हैं। उन्होंने मंगोलिया को एक अरब डॉलर के ऋण देने पर भी सवाल खड़ा किया।