विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उज्जैन में चार सिमी सदस्य गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Wed, 01 Jan 2014 10:10 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2014 10:11 PM (IST)

नए साल में मध्य प्रदेश को बम धमाकों से दहलाने की साजिश रची गई थी। आतंकी प्रदेश के धार्मिक स्थलों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दुनिया ब्यूरो, भोपाल। नए साल में मध्य प्रदेश को बम धमाकों से दहलाने की साजिश रची गई थी। आतंकी प्रदेश के धार्मिक स्थलों का निशाना बनाना चाहते थे। आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार रात उज्जैन में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन सिमी के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ में यह रहस्योद्घाटन हुआ। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

गुप्तचर एजेंसियों को सिमी सदस्य जावेद नागौरी, अब्दुल अजीज, मुहम्मद आदिल और अब्दुल वहीद के उज्जैन में छिपे होने की सूचना पकड़े गए आतंकी अबु फैजल ने पूछताछ में दी थी। एटीएस की पूछताछ में अब तक जो जानकारी सामने आई है उससे यह साफ हो गया है कि पकड़े गए सभी लोग सिमी के सक्रिय सदस्य हैं। इनका संपर्क आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान-पाकिस्तान से भी था। इसी आतंकी संगठन के इशारे पर ही मध्य प्रदेश को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। इनके पास से मिले विस्फोटकों में जिलेटिन की 900 छड़ें और 600 से अधिक डेटोनेटर शामिल है।

पढ़ें: वाराणसी का एयरपोर्ट उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट जारी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर