विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GST पर राहुल गांधी बोले, साथ देने को तैयार लेकिन ये बातें मानें सरकार

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 27 Nov 2015 07:59 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 01:34 PM (IST)

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राहुल गांधी ने जीएसटी बिल पर बोलते हुए कहा कि इस बिल को लेकर कांग्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राहुल गांधी ने जीएसटी बिल पर बोलते हुए कहा कि इस बिल को लेकर कांग्रेस के कुछ मतभेद हैं लेकिन पार्टी जीएसटी बिल पास कराना चाहती है। उन्होंने बताया कि जीएसटी को लेकर सरकार के साथ तीन मुद्दों पर मतभेद हैं। इस बिल से किसानों को फायदा होगा।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दे सकते हैं। इसके अलावा इस सत्र में सरकार के लिए सबसे खास जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) बिल को पास करवाना है।

इस बिल को पास करवाने के लिए अब खुद प्रधानमंत्री ने पहल की है। जीएसटी पर सहमति बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बातचीत का न्यौता भेजा है। यह मुलाकात आज शाम चाय पर होगी।

इस मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जनता के दवाब के बाद पीएम ने विपक्ष से बात करने की सोची नहीं तो सरकार अपनी मर्जी से ये काम नहीं करती।

संविधान पर खास चर्चा, पीएम का जवाब

उधर, संसद में आज भी बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान पर खास चर्चा होगी। संविधान दिवस पर चर्चा के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बोलेंगे, जिसे लेकर विपक्ष की नजर उनके भाषण पर बनी हुई है।इस बीच उन्होंने केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है। इसके लिए कुछ पार्टियों ने अपनी सहमति जाहिर की है। वहीं केंद्रीय मेंत्री वैंकेया नायडू ने कहा है कि करीब तीस पार्टियां इस बिल को मौजूदा सत्र में पास कराने पर सहमत हैं। इस बिल के लागू होने का सबसे बड़ा फायदा आम आदमी को सीधे तौर पर मिलेगा।

कांग्रेस ने सदन में रणनीति के लिए बुलाई सभी पार्टी सांसदों की बैठक

जीएसटी पर बसपा का रुख साफ

इस बिल को लेकर कल ही बसपा, एनसीपी और टीएमसी ने अपनी मंशा साफ कर दी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि उन्हें सरकार की तरफ से भरोसा दिलाया गया है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। लिहाजा वह इसको समर्थन देने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने जीएसटी पर कहा कि बहुमत होने के बाद भी सरकार फ्लोर मैनेजमेंट नहीं कर पा रही है।

सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार सरकार

शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार जीएसटी समेत हर मुद्दे पर सभी से चर्चा करने को तैयार है। शिरोमणी अकाली दल के नरेश गुजराल ने कहा कि जीएसटी काे सभी का समर्थन प्राप्त है और इसको पास कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष इसमें परेशानी खड़ी करता है तो यह उसकी नीयत पर सवाल खड़े करेगा, क्योंकि इसके पीछे उसकी मंशा कुछ और होगी।

शीतकालीन सत्र: वाद-विवाद और संवाद को पीएम ने बताया सदन की आत्मा

हिंदू महासभा ने आमिर को बताया गद्दार, कहा- सिर कर देना चाहिए कलम

पढ़ेंः संसद का शीतकालीन सत्र आज से, पीएम मोदी खुद संभाल सकते हैं मोर्चा