यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कमल को वोट दें और झारखंड को नंबर एक राज्य बनाएंः अमित शाह
झारखंड में हो रहे विधनसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज सिमडेगा में ...और पढ़ें

सिमडेगा। झारखंड में हो रहे विधनसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज सिमडेगा में एक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कि क्या आपके गांव में 24 घंटे बिजली रहती है, आप लोगों के लिए पीने को स्वच्छ पानी उपलब्ध है, आप के घरों में शौचालय है? अगर आप चाहते हैं यह सब सुविधा आपके लिए उपलब्ध हो तो आपको भाजपा को सत्ता में लाना होगा।
मनोहरपुर में तो अमित शाह ने वहां से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का नाम भी नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कमल को वोट देकर झारखंड को नंबर एक राज्य बनाएं।
