Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडमान में नाव डूबने से 21 की मौत, कई लापता

    By Edited By:
    Updated: Mon, 27 Jan 2014 03:49 PM (IST)

    अंडमान-निकोबार द्वीप के निकट बंगाल की खाड़ी में रविवार शाम नाव डूबने से 21 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि, दो के लापता होने की खबर हैं। बताया जाता है कि दु ...और पढ़ें

    Hero Image

    पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीप के निकट बंगाल की खाड़ी में रविवार शाम नाव डूबने से 21 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि, दो के लापता होने की खबर हैं। बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। पर्यटकों में से 13 को बचा लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : हेलन के बाद आंध्र तट से टकराएगा 'लहर'

    जिला प्रशासन ने 21 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि नाव में 25 लोग ही बैठ सकते थे, लेकिन क्षमता से अधिक लोगों की सवारी की वजह से नाव डूब गई। हादसे में बचाए गये पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 25 यात्रियों की क्षमता वाली एक्वा मरीन नाव पर तमिलनाडु के कांचीपुरम और मुंबई के पर्यटकों समेत कुल 45 लोग सवार थे। नाव में कई लोगों के फंसे रहने की आशंका जताई जा रही है।

    कोस्ट गार्ड, सुरक्षा कर्मी और सिविल के संयुक्त तत्वावधान द्वारा चलाया गया बचाव अभियान अभी भी जारी है।

    उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल [सेवानिवृत्त] एके सिंह ने घटना की जांच के आदेश देने के साथ ही मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी हादसे पर शोक जताया है। इधर, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर