विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुआवजा नहीं मिलने पर नर्मदा नदी में कूदे 14 विस्थापित

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Tue, 07 Oct 2014 08:25 PM (IST)

सरदार सरोवर बांध परियोजना के दर्जन भर से ज्यादा विस्थापितों ने पर्याप्त मदद और सरकारी नौकरी नहीं मिलने का आरोप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद [जासं]। सरदार सरोवर बांध परियोजना के दर्जन भर से ज्यादा विस्थापितों ने पर्याप्त मदद और सरकारी नौकरी नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए नर्मदा नदी में ही छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया है। पुलिस ने सभी 14 युवकों को बचाने के साथ ही उन्हें आत्महत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया।

बताते चलें कि नर्मदा नदी पर बन रहे बांध की वजह से हजारों की तादाद में लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। जिला प्रशासन का दावा है कि परियोजना के प्रभावितों के परिवार के मुखिया को पहले ही मदद दी जा चुकी है। इसलिए दोबारा मदद नहीं दी जा सकती। जबकि पीड़ितों का कहना है कि सरकार ने घर, खेती के लिए नर्मदा से पानी और सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। इसके बाद ही वे लोग अपना गांव और जमीन छोड़ने को तैयार हुए थे। इन्हीं विस्थापितों में से ही 14 ने नर्मदा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, अधिकारियों का यह भी कहना है कि आधिकारिक प्रमाणपत्र पेश नहीं करने के कारण कुछ लोगों को सरकारी लाभ नहीं मिल सका, जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ें : मंदाकिनी को नर्मदा नदी से जोड़ने का होगा प्रयास : उमा

पढ़ें : मोदी-शिवराज ने नदियों को दिया पुनर्जन्म : आडवाणी