Move to Jagran APP

जमशेदपुरः सड़क दुर्घटना में 13 कांवड़ियों की मौत

सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थानान्तर्गत दारुदा गांव के नजदीक शुक्रवार को एनएच-33 पर बस व ट्रक की टक्कर में 13 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसे में 11 कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वालों

By Sachin kEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2015 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2015 03:14 PM (IST)
जमशेदपुरः सड़क दुर्घटना में 13 कांवड़ियों की मौत

जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थानान्तर्गत दारुदा गांव के नजदीक शुक्रवार को एनएच-33 पर बस व ट्रक की टक्कर में 13 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसे में 11 कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में छह महिलाएं और सात पुरुष हैं।

loksabha election banner


जानकारी के मुताबिक, ये कांवड़िये ओडिशा के पुरी से बिहार के सिवान जा रहे थे। कांवड़िये झारखंड के देवघर में भगवान शिव भोले का जलाभिषेक करने के बाद पुरी गए थे। हादसे में मारे गए सभी कांवड़िये सिवान के आंदर बाजार निवासी थे। नौ घायलों में छह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों का जमशेदपुर के एमजीएम व टीएमएच अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुरी से लौट रहे कांवड़ियों ने उरमाल के नजदीक कृष्णा होटल में सुबह साढ़े चार बजे के करीब चाय पी थी। चाय पीने के बाद वह कुछ दूर ही आगे बढ़े थे कि सुबह पांच बजे रांची की ओर से तेज गति से आ रहे खाली ट्रक ने बस को अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ेंः सड़क दुर्घटना में 13 कांवरियों की मौत से गम में डूबा सिवान

मृतकों के नाम :
1. धीरज कुमार पिता: संजय मांझी, पता : आंदर बाजार, सिवान
2. अज्ञात महिला, उम्र . 45, पति : भारती, सलाहपुर, आंदर बाजार
3. अनिल सोनी (ड्राइवर) उम्र : 25 वर्ष, पिता : शिव शंकर, गांव : शिशवन,
4. आलोक कुमार, उम्र : 18 वर्ष ग्राम : शिशवन
5. विकास कुमार, उम्र : 16 वर्ष, पिता : कृष्णा प्रसाद, ग्राम : आंदर बाजार
6. प्रीति कुमार, उम्र : 22 वर्ष, पिता : प्रमोद कुमार गुप्ता, ग्राम : बलथरी, सीवान
7. आशा देवी, उम्र : 35 वर्ष, ग्राम : आंदर बाजार, सिवान

8. अन्नू कुमारी, उम्र : 24 वर्ष, पिता : शंभू साव, ग्राम : आंदर बाजार, सिवान

9. दीपू कुमार, उम्र : 18 वर्ष, पिता : शंभू प्रसाद, ग्राम : आंदर बाजार, सिवान
10. जयशंकर राम, उम्र : 28 वर्ष, ग्राम : आंदर बाजार, सिवान
11. आशीष कुमार, उम्र : 22 वर्ष, पिता : राजेंद्र प्रसाद, आंदर बाजार, सिवान
12 . कुसुम

घायलों के नाम:

मुकेश पंडित, मोनू जायसवाल, राजू माझी, शंभु प्रसाद, सीमावंती देवी, नंदिनी, साकेत प्रसाद, अमरजीत व राहुल।

पढ़ेंः किसने और कहां से शुरू की थी कांवड़ यात्रा

क्यों और किसलिए भक्त उठाते हैं कांवड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.