विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दमदार है भारत की 'निर्भय' मिसाइल, जानिए इसकी खास विशेषताएं

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 17 Oct 2014 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 17 Oct 2014 01:02 PM (IST)

भारत ने आज स्वदेश में निर्मित क्रूज मिसाइल निर्भय का परीक्षण किया है। यह मिसाइल डीआरडीओ ने बनाई है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत ने आज स्वदेश में निर्मित क्रूज मिसाइल निर्भय का परीक्षण किया है। यह मिसाइल डीआरडीओ ने बनाई है। इस मिसाइल को वायु सेना और नौ सेना के लिए भी तैयार किया जाना है। फिलहाल इसका परिक्षण जमीन से किया गया है। निर्भय मिसाइल अपने आप में बेहद खास है। इसकी खासियत पर एक नजर:-

1. यह एक उप-सोनिक क्रूज मिसाइल है। यह रॉकेट की तरह छोड़ी जा सकती है। यह एक ऐसी मिसाइल है जो रॉकेट से विमान और फिर एक मिसाइल में तब्दील हो जाती है।

2- निर्भय को आम मिसाइल की तरह ही लॉन्च किया जाता है, लेकिन एक निर्धारित ऊंचाई तक पहुंचने के बाद इसमें लगे विंग्स खुल जाते हैं और निर्भय एक विमान की तरह काम करने लगता है। लांचिंग के बाद इसकी रॉकेट मोटर बंद हो जाती है और छोटे पंख बाहर निकल आते हैं। इसमें लगा एक गैस टरबाइन इंजन इसको आगे ले जाने में सक्षम होता है।

3- निर्भय मिसाइल की खासियत है कि यह कम ऊंचाई पर उड़ सकता है, जिसकी वजह से यह दुश्मनों के राडार में नहीं दिखता।

4- निर्भय को ग्राउंट स्टेशन से कंट्रोल किया जा सकता है। टारगेट तक पहुंचने के बाद ये उसके इर्द-गिर्द चक्कर लगा सकता है और सटीक मौके पर मार कर सकता है।

5- यह 700 किमी से भी अधिक दूरी तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

6- यह भारत के लिए एक बहुत कम कीमत पर विभिन्न प्लेटफामरें और विभिन्न श्रेणियों में पेलोड के विभिन्न प्रकारों को लांच करने की क्षमता प्रदान करता है। इस मिसाइल को मोबाइल लांचर से भी प्रक्षेपित किया जा सकता है।

7- निर्भय 1,500 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकता है। मिसाइल में फायर एंड फोरगेट सिस्टम लगा है, जिसे जाम नहीं किया जा सकता।

8- यह अमेरिका की टॉमहॉक और पाकिस्तान की बाबर मिसाइल के लिए लिए भारत का एक जवाब है।

9- इसके सफल परिक्षण के साथ ही भारत क्रूज मिसाइल बनाने में महारत हासिल कर लेगा।

10- निर्भय मिसाइल हवा, जमीन और पोतों से दागी जा सकेगी। इसके हवाई संस्करण की योजना पर फिलहाल काम चल रहा है। इसका एयर वर्जन तैयार होने के बाद इसे एसयू-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों से दागा जा सकेगा।

जानें कितने देशों के पास है निर्भय जैसी क्रूज मिसाइल

पढ़ें: क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण, रेंज में पाक का हर शहर