शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 25,597 के स्तर पर बंद
शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 156.35 अंकों की गिरावट के साथ 25616.18 पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट का दौर रहा। सेंसेक्स 175.51 अंक गिरकर 25,597.02 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 38.95 अंक गिरकर 7,848.85 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 156.35 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं निफ्टी में भी 50 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतों में सुधार के चलते विदेशी बाजारों में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में लिवाली की। इससे बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 83.67 अंक सुधरकर 25772.53 अंक पर पहुंच गया। बीते सत्र में यह संवेदी सूचकांक 460 अंक चढ़ा था।
सुस्त हुआ शेयर बाजार, मामूली बढ़त के साथ सेंसेक्स 25,772 पर बंद