यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चीनी कंपनी दीदी कुआइदी ने ओला में लगाया पैसा
दीदी कुआइदी ने ओला में कितना निवेश किया है, अब तक इसका खुलासा नहीं किया गया।

नई दिल्ली। चीन की टैक्सी ऐप दीदी कुआइदी ने ओला में निवेश किया है। ओला भारत में प्रतिद्वंद्वी कंपनी उबर की ओर से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के लिए विस्तार की संभावना तलाश रही है। हालांकि, दीदी कुआइदी ने ओला में कितना निवेश किया है, अब तक इसका खुलासा नहीं किया गया।
ओला 50 करोड़ डॉलर (करीब 3,320 करोड़ रुपए) से अधिक रकम जुटाने के लिए निवेशकों से बातचीत कर रही है। इस साल फरवरी में दीदी दाचे और कुआइदी दाचे ने दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन आधारित ट्रांसपोर्ट सर्विस फर्म दीदी कुआइदी की स्थापना के लिए विलय की घोषणा की थी।
