Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक बना अमेरिका

    अमेरिका सऊदी अरब को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल (क्रूड) उत्पादक देश बन गया है। वहीं, भारत तमाम बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज रफ्तार से ऊर्जा की खपत बढ़ाने वाला देश बन गया है।

    By Sachin BajpaiEdited By: Updated: Wed, 10 Jun 2015 10:07 PM (IST)

    लंदन । अमेरिका सऊदी अरब को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल (क्रूड) उत्पादक देश बन गया है। वहीं, भारत तमाम बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज रफ्तार से ऊर्जा की खपत बढ़ाने वाला देश बन गया है। बीते साल के आंकड़ों से ये तथ्य सामने आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेल कंपनी बीपी की विश्व ऊर्जा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने 2014 में रोजाना 1.16 करोड़ बैरल क्रूड का उत्पादन किया। इस दौरान सऊदी अरब का दैनिक उत्पादन 1.15 करोड़ बैरल रहा। तीसरे नंबर पर रहे रूस ने 1.08 करोड़ बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन उत्पादन किया।

    बीपी के मुताबिक चीन 1998 के बाद खपत में सबसे निचले स्तर पर है। ऊर्जा खपत के मामले में भारत ने 7.1 फीसद की वृद्धि दिखाई है। बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अल्जीरिया के बाद यह सबसे तेज खपत वृद्धि है। हालांकि भारत के तेल उत्पादन में 1.3 फीसद की गिरावट आई है। भारत में रोजाना 8.95 लाख बैरल क्रूड का उत्पादन होता है।

    क्रूड कीमतों में आई तेजी

    अमेरिकी भंडार में कमी के आंकड़े के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को खासी तेजी आई। इस दिन ब्रेंट क्रूड करीब डेढ़ डॉलर भड़ककर 66 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पार कर गया। इसी तरह यूएस क्रूड के भाव भी बढ़कर 61.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए।

    ओपेक की बैठक से पहले गिरे क्रूड के दाम, सप्लाई ज्यादा

    कच्चे तेल की कीमतें 60 से 65 डॉलर के आसपास