Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हथेलियों के इन निशानों से ही बनती-बिगड़ती है आपकी जिंदगी

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2016 02:29 PM (IST)

    आज हम आपको ऐसे ही कुछ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आपको भी अपने भाग्य का अंदाजा हो जाएगा।

    कहते हैं कि हाथों की लकीरों में ही हमारे जीवन का राज छिपा रहता है। हाथ देखकर आपका भाग्य बताने वाले लोगों की इस संसार में कोई कमी नही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर आपके हाथों में वो क्या देखकर आपके भाग्य का अंदाजा लगाते हैं। गजबपोस्ट के अनुसार आज हम आपको ऐसे ही कुछ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आपको भी अपने भाग्य का अंदाजा हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. क्षितिज रेखाएं

    इन रेखाओं को शैतानी रेखा माना जाता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ये रेखाएं जिनके भी हाथों में होती हैं, भाग्य उनका साथ नहीं देता। कई कार्य होते-होते रुक जाते हैं ये रेखा आपकी कार्य की क्षमता तक को क्षति पहुंचाती है।

    2. सीधी रेखाएं

    अगर आपके हाथों में सीधी रेखा शुक्र पर्वत के ऊपर है, तो आप बहुत भाग्यशाली है। आप उन चंद लोगों में से हैं, जो दोस्ती निभाना जानते हैं साथ ही बिजनेस आपको सफलता की बुलंदियों पर लेकर जाएगा।

    3. जाली

    हथेली पर जाली का निशान काफी कम लोगों के हाथ में पाया जाता है। अगर ये निशान आपकी हथेली की शुरुआत या अंत में है, तो आपको आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। इतना ही नहीं, अगर ये शुक्र, बृहस्पति पर्वत पर है, तो इसे राजयोग माना जाता है।

    4. कटे का निशान

    ये एक ऐसा निशान है, जो आपकी हथेली पर न हो तब ही ज़्यादा अच्छा है। इस निशान के कारण आपकी जिंदगी परेशानी भरी हो सकती है। आपका दिमाग अंधविश्वासों को मानेगा। इसी कारण आप कई बार खतरे में भी पड़ सकते हैं। तो जरा ध्यान से।

    5. तारा

    हथेली के किसी भी हिस्से में अगर तारा है, तो आपकी प्रतिभा का लोहा दुनिया मानेगी। जिस तरह से तारा आपकी हथेली पर चमक रहा है, ठीक उसी तरह आपका भी सितारा बुलंदियों पर चमकेगा।

    6. एक रेखा का बीच से खुला होना

    अगर किसी एक रेखा बीच से अलग होकर दो हो जाएं और फिर एक हो जाए, तो अच्छा निशान नहीं है। ये आपकी जिंदगी को कष्टों से भर देगा। खुशियों के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ेगी..

    7. चतुर्भुज

    हथेली पर ये निशान आपको जीवन में हर वो फायदा करवाएगा, जिसकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत होगी। ये अपने आप में एक भाग्य की तरह है। या यूं कहें ये भाग्योदय की सबसे बड़ी निशानी होती है।

    8. गोलाकार निशान

    आपकी हथेली पर ये निशान आपकी ताकत को दर्शाता है. अलग-अलग स्थानों पर होने से अलग-अलग प्रभाव डालता है। अगर ये निशान आपकी जीवन रेखा के ऊपर है, तो इससे समस्या हो सकती है। आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है ये निशान।

    9. त्रिभुज

    गणित में तो आपने इससे जुड़े कई सवालों को सुलझाया होगा। लेकिन हथेली पर त्रिभुज का निशान किस्मत बदलने का काम करता है। कई बार आपके कमज़ोर गृहों को ताकत देना। अच्छे ग्रहों को मजबूत करना इस त्रिभुज का काम है।

    10. हथेली में दाग

    हथेली पर किसी तरह का दाग दिखना या होना अशुभ होता है। ये सीधे-सीधे आपकी सेहत से जुड़ा है। अगर आपकी दोनों हथेलियों में से एक पर भी दाग है, तो आपकी जिंदगी बीमारियों से घिरी होगी। इतना ही नहीं, इसका प्रभाव आपके बच्चों तक पर पड़ेगा।

    11. त्रिशूल

    त्रिशूल को हिन्दुओं में शुभ माना जाता है. भगवान के अस्त्रों में मुख्य त्रिशूल ही है। ऐसे में रेखाओं का त्रिशूल रूप में हथेली पर होना आपकी किस्मत के सितारों का आपकी मुठ्ठी में होने जैसा है। आप जो भी चाहें आपको आसानी से हासिल हो जाएगा।

    12. लकीरों का गुच्छा

    हथेली के किसी भी हिस्से पर लकीरों का गुच्छा बन रहा हो, तो ये खबर अच्छी नहीं है। ये दिल केकमजोर होने की निशानी है। दिल की बीमारी आपको जकड़ सकती है। अगर ऐसा कुछ आपकी हथेली पर है, तो आपको सम्भल कर रहने की जरूरत है।

    13. लकीरों का नीचे की तरफ झुकना

    अगर आपके हाथों की लकीरें, नीचे की ओर झुकी हैं, तो आपकी किस्मत अच्छी नहीं है। आपको प्यार में धोखा मिलने के चांस काफी ज्यादा है। तो दिल जरा ध्यान से ही लगाना।

    14. लकीरों का ऊपर की तरफ आना

    हथेली की रेखाएं ऊपर की तरफ हैं, तो ये एक शुभ संदेश है. आप अपनी लाइफ में काफी खुश रहेंगे. आप जि़ंदगी में छोटी-छोटी चीजों में खुश रहना सीख लेंगे। हां, ये आपको सफलता भी दिलाने में मददगार होंगी।

    15. चार लकीरों का एक-दूसरे से जुडऩा

    ये लकीर विश्वास की है। अगर आपकी हथेली में ये रेखा है, तो आप विश्वास करने लायक हैं। आपको लोगों के राज छिपाकर रखना बखूबी आता है। इस कारण आप अच्छे दोस्त भी साबित होते हैं।

    READ: ऐसे होते हैं इन राशियों के बच्चे...

    इन टिप्स को अपनाएंगे तो जरूर मिलेगा आपको मेहनत का फल