ऐसे होते हैं इन राशियों के बच्चे...
बच्चों के स्वभाव पर ग्रह चाल के असर को नकारा नही जा सकता। आज हम राशियों के अनुसार बच्चे के स्वभाव के बारे में आपको बता रहे हैं।
बच्चे के जन्म लेते ही माता-पिता यही सोचते हैं कि हमारा बच्चा बड़ा होकर कैसा बनेगा। इसमें क्या खासियत होगी....इसका स्वभाव कैसा होगा। जबकि बच्चे के इन गुणों के पीछे माता-पिता के संस्कार ही होते हैं कहा तो यही जाता है कि बच्चा गीली मिट्टी के समान होता है उसे जिस शक्ल में ढाला जाये वो वैसा ही बन जाता है। लेकिन बच्चों के स्वभाव पर ग्रह चाल के असर को भी नकारा नही जा सकता। तो आज हम राशियों के अनुसार बच्चे के स्वभाव के बारे में आपको बता रहे हैं।
मेष
इस राशि में जन्मे बच्चे बड़े ही एक्टिव माने जाते हैं, जिसका प्रमुख कारण होता हैं मंगल, ऐसे बच्चे कभी बैठना पसंद नहीं करते। ऐसे बच्चे इंडिपेंडेंट, साहसी, ज्यादा पावर के साथ पैदा होते हैं, इनमें स्पोर्टिंग पावर भी ज्यादा होती हैं ऐसे बच्चों का खास पालन पोषण करना चाहिए, उन्हें हमेशा उनके एरिया ऑफ इंटरेस्ट में आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि वे इसमें हमेशा अच्छा कर सकते हैं इससे बच्चे की एबिलिटी और घर परिवार में उनके रिश्ते अच्छे रहते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि वाले बच्चे को संभलना काफी मुश्किल होता है, ऐसे बच्चों को बचपन से गाइडलाइन्स देना शुरू कर देना चाहिए, उनकी कार्यक्षमता कम होती है और शांत स्वभाव के माने जाते है। वृषभ राशियों के बच्चे परिश्रमी होते है आगे चलकर सफल भी होते हैं। कभी कबार ऐसे बच्चे जिंदगी की भागदौड़ में डर जाते है और उन्हें सहारे की जरुरत पड़ती है। ऐसे बच्चों को काफी लाड प्यार से पाला जाता है। ऐसे बच्चे आगे जाकर प्रैक्टिकल लाइफ में भरोसा करते है और उन्हें पैसों से ज्यादा प्यार होता है। इस राशि के कुछ बच्चे अपने माता-पिता के साथ रहना ही पसंद करते है।
मिथुन
इस राशि में जन्मे बच्चे काफी इंटेलीजेंट माने जाते हैं, इंटेलिजेंस उनके चेहरे से साफ झलकती हैं, वे अपनी क्रिएटिविटी से अपनी लाइफ को प्रॉपर डायरेक्शन देते हैं, ऐसे बच्चे हर फील्ड में पैर जमाना जानते हैं। बात करें उनके दिमाग की तो, वे सवाल पर सवाल करना अच्छे से जानते है। वे इतना प्रश्न कर देते है जिससे सामने वाला व्यक्ति जवाब देते-देते परेशान हो जाता है। ऐसे बच्चे में चीजों को जानने की उत्सुकता काफी होती है। ऐसे बच्चों की लिखने की शैली भी अच्छी होती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले बच्चे बेहद क्यूट और गुडलुकिंग होते हैं। वे अपने घर, माता-पिता और परिवार से बहुत ज्यादा अटैच रहते हैं। ये बहुत ज्यादा भावुक, समझदार, दूसरों की देखभाल करने वाले और बहुत ज्यादा शर्मीले होते हैं। इन्हें एकांत पसंद होता है। ये अपने घर में पालतू जानवरों और खिलौनों की बहुत केयर करते हैं। दूसरों से इनका व्यवहार बहुत कुशल होता है। हालांकि, कर्क राशि वाले बच्चे थोड़े स्वार्थी होते हैं। कभी-कभी जब इनके मुताबिक काम नहीं होता तो ये गुस्से में आ जाते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के बच्चे स्वभाव से बोल्ड होते हैं और आत्म नियंत्रित होते हैं। ये बच्चे शरारती और मेहनती होते हैं, दिये गये काम को समय पर पूरा कर लेते हैं। इन्हें पुस्तकों से प्यार होता है और खाली समय में ये कुछ और काम से ज्यादा किताबें पढऩे को प्राथमिकता देते हैं। वे सुपर महत्वाकांक्षी होते हैं और हर प्रतियोगिता को जीतने का प्रयास करते हैं। इस राशि के बच्चे अभिमानी स्वभाव के होते हैं। मौका पडऩे पर हाथापाई भी कर बैठते हैं। ये बच्चे अपनी समस्या जल्दी किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं।
पढ़ें: आपकी ये आदत बच्चे के लिये बन सकती है खतरा!
कन्या राशि
कन्या राशि के बच्चे बहुत समझदार और शांत स्वभाव के होते हैं। वे ज्यादातर दूसरों की सहायता और देखभाल करने वाले होते हैं। अगर किसी बात को लेकर गुस्सा आता है, तो बहुत जल्दी ठंडा भी हो जाता है। अक्सर शर्मीले स्वभाव के होते हैं। आसानी से दूसरों के साथ मित्रता नहीं कर पाते हैं। भले ही ये शर्मीले स्वभाव के होते हैं, लेकिन दूसरे बच्चों की आलोचना करने में जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। अगर आप इनकी आलोचना करते हैं, तो ये गुस्सा जाते हैं या रोने लगते हैं। हर चीज के बारे में जानने के लिये उत्सुक रहते हैं और कई सवाल पूछते हैं। ये बच्चे बहुत जल्दी सीखते हैं और किताबें पढऩे का शौक रखते हैं। इन्हें हर चीज में परफेक्शन पसंद होता है।
तुला राशि
तुला राशि वाले बच्चे बहुत समझदार होते हैं और दूसरों के साथ घुल मिल जाते हैं। जिस जगह पर इनकी पूछ नहीं होती है, ये वहां जाना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही दिखने में कैसे लग रहे हैं, इस बात के लिये बहुत ज्यादा कॉन्शियस रहते हैं। वे लक्जरी जॉब की तलाश में रहते हैं। इस राशि के बच्चों का खेल, नृत्य, नाटक और अन्य कलात्मक चीजों में ज्यादा लगता है। बच्चे चुंबकीय व्यक्तित्व वाले होते हैं और इनकी ओर हर कोई आसानी से आकर्षति हो जाता है।
वृश्चिक
ऐसे बच्चे बाकी राशियों के बच्चों से काफी अलग होते है। इस राशि में जन्मे बच्चे काफी स्ट्रांग, इंटेलीजेंट, वर्सेटाइल, शार्प माइंडेड होते है और अपने कॉम्पिटिटर्स को हराकर हमेशा आगे बढऩे की सोच रखते है। ऐसे बच्चे अच्छे स्टूडेंट की श्रेणी में आते है, ऐसे बच्चों को पजल खेलना काफी अच्छा लगता है। वे हर चीज को आसानी से सीख जाते है। अब बात करी जाए उनके व्यव्हार की, तो वे काफी अम्बिशियस होते है और अपने गोल को पूरा करके ही रहते है। ये बच्चे खुद अपना डिसिशन लेना जानते है और खुद ही परेशानियों से निकल सकते है।
धनु राशि
धनु राशि के बच्चे स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। ऐसे बच्चे मजाकिया मिजाज के होते हैं। हमेशा खुश रहते हैं और माता-पिता को ज्यादा परेशान नहीं करते। ये अपने जीवन का आंकलन करते रहते हैं और इन्हें जरा भी लगता है कि कुछ गड़बड़ है, तो घबरा बहुत जल्दी जाते हैं। ये बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये बहुत ऊर्जावान होते हैं और जीवंत रहते हैं। ये दयालु स्वभाव के होते हैं। दूसरों का दर्द देख नहीं पाते। ऐसे बच्चे यात्रा के शौकीन होते हैं और नए-नए स्थानों पर घूमना पसंद करते हैं।
पढ़ें: आपकी ये आदत बच्चे के लिये बन सकती है खतरा!
मकर राशि
मकर राशि वाले बच्चे सबसे ज्यादा गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये बहुत जल्दी मेच्योर हो जाते हैं। अपनी उम्र से बड़ी बात करना इनकी आदत में शामिल है। वैसा ही व्यवहार ये अपने से बड़ों के साथ भी करते हैं। काम में परफेक्शन पसंद करते हैं और उनके कार्यों को अत्यंत पूर्णता के साथ पूरा किया जाना पसंद होता है। वे अत्यधिक महत्वाकांक्षी और कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं। इन्हें समय-समय का गाइडेंस की जरूरत होती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के बच्चे बुद्धिमान और चतुर होते हैं। वे सब कुछ जानने के लिये उत्सुक रहते हैं। और हर काम चाहे बुरा हो या अच्छा, करने के लिये लालायित रहते हैं। लिहाजा इनके अंदर बुरी लत लगने में देर नहीं लगती। स्वभाव से जिज्ञासु होते हैं। कुंभ राशि बच्चों के माता पिता को अपने बच्चों का माइंड पढऩे की ओर डाइवर्ट करना चाहिये। उन्हें किताबें पढऩे के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये। इसके अलावा इन्हें विभिन्न खेलों, कला, संगीत, नृत्य और नाटक आदि में भाग लेने के लिये प्रेरित करते रहना चाहिये।
मीन राशि
मीन राशि के वाले बच्चे उदार और दयालु होते हैं। अपने परिवार के लोगों के प्रति बहुत भावुक होते हैं। वे अपने दोस्तों और भाई बहन से बहुत प्यार करते हैं। चूंकि बहुत ज्यादा कोमल हृदय के होते हैं, लिहाजा इन्हें अच्छे-बुरे का पता जल्दी नहीं चलता। लिहाजा मीन राशि वाले बच्चों के माता-पिता को उन्हें सही और गलत के बारे में बताना चाहिये। इनके बारे में बहुत ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं, क्योंकि ये बहुत बुद्धिमान होते हैं और आसानी से बात को समझ लेते हैं। बेहद संवेदनशील होने के साथ-साथ रचनात्मकता इनमें कूट-कूट कर भरी होती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।