Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, बंसल-सहाय को भी टिकट

    By Edited By:
    Updated: Fri, 14 Mar 2014 01:18 AM (IST)

    राजनीति में हाईकमान संस्कृति, दागियों और परिवारवाद का विरोध कर रहे राहुल गांधी के नियम असल में धराशायी हो गए। राजनीतिक हकीकत के बरक्स में पार्टी की दूसरी सूची में वह सबकुछ है, जिसका राहुल विरोध करते रहे हैं। सूची में न सिर्फ परिवारवाद खुलकर चला बल्कि दागियों को भी टिकट देने में पार्टी ने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। भ्रष्टाचार के आरोपों से दो-चार पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल चंडीगढ़ से तो कोयला घोटाले में घिरने के बाद मंत्री पद छोड़ने वाले सुबोधकांत सहाय को भी पार्टी ने रांची से उम्मीदवार बनाया है।

    नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। राजनीति में हाईकमान संस्कृति, दागियों और परिवारवाद का विरोध कर रहे राहुल गांधी के नियम असल में धराशायी हो गए। राजनीतिक हकीकत के बरक्स में पार्टी की दूसरी सूची में वह सबकुछ है, जिसका राहुल विरोध करते रहे हैं। सूची में न सिर्फ परिवारवाद खुलकर चला बल्कि दागियों को भी टिकट देने में पार्टी ने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। भ्रष्टाचार के आरोपों से दो-चार पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल चंडीगढ़ से तो कोयला घोटाले में घिरने के बाद मंत्री पद छोड़ने वाले सुबोधकांत सहाय को भी पार्टी ने रांची से उम्मीदवार बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम से मिले अलागिरी, बना सकते हैं नई पार्टी

    कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों के लिए 71 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने सूची में फिल्मी तड़के के साथ युवाओं और महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष रहीं रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ से, पार्टी प्रवक्ता राजबब्बर को गाजियाबाद से और ग्लैमर गर्ल नगमा को मेरठ से चुनावी मैदान में उतारा है। मुरादाबाद से चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके अजहरूद्दीन की जगह बेगम नूरबानो को पार्टी ने टिकट दिया है। डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस ने तरूण पटेल को उम्मीदवार बनाया है। राहुल की पहल पर यूथ कांग्रेस प्रमुख राजीव साटव को महाराष्ट्र में हिंगोली से लोकसभा का टिकट मिला। साथ ही यूथ कांग्रेस से 9 लोगों को लोकसभा के मैदान में उतरने का मौका मिला है। सूची में 11 महिलाएं हैं। जबकि 35 फीसद उम्मीदवार 50 वर्ष से कम आयु के हैं।

    परिवारवाद के नाम पर मुरादाबाद में बेगम नूरबानो को टिकट मिल गया है। जबकि उनके बेटे नबाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां रामपुर की खानदानी हो चुकी सीट से चुनावी खम ठोक रहे हैं। इसी तरह कमलापति त्रिपाठी के परिवार के ललितेश पति त्रिपाठी को पार्टी ने मिर्जापुर से टिकट दिया है। पार्टी को उम्मीद है कि ललितेश के जरिये पार्टी मोदी के बनारस से चुनाव लड़ने की स्थिति में ब्राह्मणों की सहानुभूति को भुना पाने में कामयाब रहेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शीशराम ओला के परिवार की राजबाला ओला को झुंझनू से टिकट मिल गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्‍‌नी प्रतिभा सिंह मंडी लोकसभा से पार्टी की उम्मीदवार हैं। पार्टी के एक और प्रवक्ता पीसी चाको ने सीट बदली है। वह थ्रिसूर की बजाय चालाकुडी से चुनाव लड़ेंगे।

    सूची में शामिल मंत्री:-

    एम वीरप्पा मोइली-चिकबल्लापुर (कर्नाटक)

    शशि थरूर-तिरुअनंतपुरम (केरल)

    वी नारायणसामी-पुडुचेरी

    केसी वेणुगोपाल-अल्लपुझा (केरल)

    केवी थॉमस-एर्नाकुलम (केरल)

    एम रामचंद्रन-वाडकरा (कर्नाटक)

    'मैं टिकट को लेकर आश्वस्त था। मेरे खिलाफ एक साजिश रची गई थी। आठ महीने की जांच के बाद चार्जशीट में मेरा नाम नहीं था। लेकिन अभी भी कुछ लोग मुझे निशाना बना रहे हैं। उन्हें जवाब मिलेगा।' - पवन बंसल, पूर्व रेल मंत्री