विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित खास दिन

By Edited By:
Published: Fri, 30 Aug 2013 01:07 PM (IST)

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारत भर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारत भर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। जानते हैं और कौन-कौन से देश मनाते हैं शिक्षक दिवस?

'गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पां, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय।' कबीर दास ने गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए ये पंक्तियां भले ही 14वीं सदी में लिखी हों, लेकिन हम गुरु को हमेशा पूज्य मानते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में शिक्षकों के योगदान को सराहने और सम्मानित करने के लिए पूरे देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। डॉ.राधाकृष्णन कई विषयों के ज्ञाता, दार्शनिक और शिक्षक भी थे। जब वे राष्ट्रपति बन गए, तो उन्हें जन्मदिन (5 सितंबर ) की बधाई देने उनके कुछ पूर्व छात्र उनके पास गए। वे लोग उनका बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते थे। उन लोगों से उन्होंने कहा कि मेरा बर्थ डे सेलिब्रेट करने की बजाय आप इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में सेलिब्रेट करें। 5 सितंबर, 1962 से देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा। इस दिन देश भर के छात्र अपने प्रिय शिक्षक के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

-हालांकि यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस घोषित किया है। शिक्षकों के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के मकसद से 1994 से इसे मनाने की शुरुआत की गई। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अलावा, दुनिया के कई देशों में अलग-अलग दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

अमेरिका : यहां मई के पहले सप्ताह को टीचर एप्रिशिएशन वीक के रूप में मनाया जाता है। उसी सप्ताह के एक दिन नेशनल टीचर्स डे मनाया जाता है। इस साल वहां 7 मई को टीचर्स डे के रूप में मनाया गया।

बांग्लादेश : यहां 4 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

रूस : यहां शिक्षक दिवस अक्टूबर के पहले रविवार को मनाया जाता था, लेकिन यूनेस्को द्वारा 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस घोषित करने के बाद से यहां भी इसी दिन शिक्षक दिवस मनाया

जाने लगा।

नेपाल : यहां आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

चीन : यहां10 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

पाकिस्तान, फिलीपींस, कुवैत, कतर, मालदीव, मॉरीशस, नीदरलैंड, अजरबैजान, बुल्गारिया, कैमरून, कनाडा आदि जैसे कुल 19 देश अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को ही अपने यहां शिक्षक दिवस मनाते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।