झारखंड सरकार के खिलाफ आइएएस वंदना ने खोला मोर्चा
20 अक्टूबर को उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर राज्य सरकार की धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम पर सवालिया निशान खड़ा किया है। ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की जबरन धर्मातरण के खिलाफ आरंभ की गई मुहिम सरकारी अफसरों को ही नागवार लग रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना डाडेल का फेसबुक पर डाला गया पोस्ट है। वंदना डाडेल पंचायती राज विभाग की सचिव हैं और पूर्व में भी जिलों में उपायुक्त समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। 20 अक्टूबर को उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर राज्य सरकार की धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम पर सवालिया निशान खड़ा किया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हाल के दिनों में जबरन धर्मांतरण की लगातार मिल रही शिकायतों के प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने वैसे तमाम लोगों को चेतावनी दी है जो जबरन आदिवासियों का धर्मातरण कराने की साजिश में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ऐसा करनेवालों की जगह होटवार जेल में होगी। वहीं वंदना के फेसबुक पोस्ट की नौकरशाही में खासी चर्चा है। वंदना ने अपने फेसबुक पोस्ट को झारखंड कांटेक्ट्स का शीर्षक दिया है।
जमशेदपुर में भिड़े कांग्रेसी, सुखदेव समर्थकों की पिटाई
पोस्ट में लिखा है, 'जब सरकारी कार्यक्रमों में भी आदिवासियों के धर्म और धर्म परिवर्तन पर टिप्पणी होने लगे तो मन में सवाल उठना वाजिब है। क्या इस राज्य में आदिवासियों को स्वेच्छा से, सम्मान से अपना धर्म चुनने का भी अधिकार नहीं रह गया है? आखिर क्यों अचानक आदिवासियों के धर्म पर औरों को चिंता होने लगी है। जबकि अशिक्षा, बेरोजगारी, कुपोषण जैसी कितनी ही गंभीर समस्याओं से समाज जूझ रहा है।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।