विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विपक्षी महागठबंधन की बैठक में शामिल हुए हेमंत, मिले राहुल गांधी से

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 27 May 2017 10:36 AM (IST)

हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता वक्त की आवश्यकता है।

विपक्षी महागठबंधन की बैठक में शामिल हुए हेमंत, मिले राहुल गांधी से
विपक्षी महागठबंधन की बैठक में शामिल हुए हेमंत, मिले राहुल गांधी से

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में विपक्षी दलों के महागठबंधन की भूमिका तैयार होती दिख रही है। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी इसका संकेत दे गई। बैठक राष्टï्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों का रुख तय करने को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन इसी बहाने कवायद महागठबंधन को लेकर हुई। 

बैठक के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक चर्चा हुई। हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता वक्त की आवश्यकता है। राहुल गांधी ने भी कहा है कि समन्वय स्थापित कर काम करना है। राष्टï्रपति चुनाव के लिए रणनीति तय करने को कांग्रेस की राष्टï्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम अधिकृत किया गया है। 

हेमंत सोरेन ने कहा कि मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो गए। इस दौरान सरकार कुछ काम नहीं कर पाई। सरकार अब चुनाव में जाने की तैयारी कर चुकी है। ऐसे में अगले दो साल निकल जाएंगे। दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई तेजी से बढ़ी है। अच्छे दिन का दूर-दूर तक निशान नहीं है। आटा, दाल, चावल का भाव आसमान पर है। सरकारी डाटा में ही इन्हें सिर्फ सस्ता दिखाया जा रहा है। झूठे आंकड़े पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे रंगमंच की सरकार करार देते हुए कहा कि जनता असलियत जान चुकी है। झारखंड में भाजपा को सबक सिखाने का सिलसिला आरंभ हो चुका है। कारपोरेट घरानों को सरकार लूट का मौका दे रही है। झामुमो सरकार को मनमानी नहीं करने देगी। 

यह भी पढ़ें: हम बगैर प्रचार के करते थे सर्जिकल स्ट्राइक : शिंदे

यह भी पढ़ें: तीन साल में केंद्र सरकार पर नहीं लगा एक भी दागः रघुवर