राष्ट्रपति चुनावः झाविमो विधायकों को नहीं तोड़ सकेगी भाजपाः मरांडी
झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ...और पढ़ें

रांची, जेएनएन। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झाविमो को समाप्त करने पर लगी हुई है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।
उनके मुताबिक, पैसा और पद का प्रलोभन देकर हमारे छह विधायकों को तोड़ लिया है। विधानसभा अध्यक्ष इन विधायकों की सदस्यता समाप्त करने का मामला ढाई साल से लटकाए हुए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में हमारे विधायकों को भाजपा तोड़ नहीं सकेगी।
वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे व झामुमो से चुनावी तालमेल के सवालों को मरांडी टाल दिया। बाबूलाल लाल यहां एक धरने में बैठे लोगों की समर्थन देने आए थे।
यह भी पढ़ेंः रांची के मुख्य आयकर आयुक्त के ठिकानों पर सीबीआई का छापा
यह भी पढ़ेंः ममता और भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे: वृंदा करात

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।