विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीटीपीएस की बंदी मजदूरों के साथ खिलवाड़

By Edited By:
Published: Mon, 13 Feb 2017 08:07 PM (IST)

पतरातू थर्मल : पीटीपीएस प्लांट को बंद किए जाने व यहां के आवासों के किराए में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के

पीटीपीएस की बंदी मजदूरों के साथ खिलवाड़
पीटीपीएस की बंदी मजदूरों के साथ खिलवाड़

पतरातू थर्मल : पीटीपीएस प्लांट को बंद किए जाने व यहां के आवासों के किराए में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को पीटीपीएस अंबेडकर पार्क में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सुजीत पटेल व संचालन वारिस खान ने किया। सरकार द्वारा एनटीपीसी के साथ किए गए एमओयू के विरुद्ध प्लांट को बंद किए जाने को मजदूरों, व्यवसायियों, संवेदकों, ठेका श्रमिकों, विस्थापितों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से पीटीपीएस नागरिक मंच का गठन कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसके तहत मंच की ओर से मंगलवार को पीटीपीएस प्रशासक के माध्यम से जेयूयूएनएल के सीएमडी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंगलवार को पीटीपीएस के ठेका मजदूरों से मिलने आ रहे हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को भी ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। वहीं रविवार को रांची जाने के दौरान पीटीपीएस में सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के द्वारा दिए गए बयान की ¨नदा की गई। वहीं मंच द्वारा मंगलवार की प्रात: 11 बजे पुन: अंबेदकर पार्क में आमसभा रखी गई है। इसमें सभी प्रभावितों से शामिल होने की अपील की गई है।