झारखंड में क्रमिक रूप से बंदी की जाएंगी शराब की दुकानें: सीएम
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि भाजपा भी शराबबंदी की पक्षधर है।
गिरिडीह, जेएनएन। बिहार में राजद का साथ छोड़कर भाजपा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सरकार बनाए जाने का असर झारखंड में दिखने लगा है। रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा भी शराबबंदी की पक्षधर है। झारखंड में क्रमिक रूप से शराब की दुकानें बंदी की जाएंगी। इस साल 300 शराब दुकानें बंद होंगी।
गिरिडीह के उत्सव उपवन रिसॉर्ट में झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह के दौरान शराबबंदी पर झारखंड सरकार और भाजपा संगठन की रीति-नीति में स्पष्ट रूप से बदलाव दिखा। बिहार में शराबबंदी लागू है। 1बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी शराबबंदी लागू करने की मांग उठती रही है। बिहार की तरह एकबारगी तो नहीं लेकिन धीरे-धीरे शराबबंदी करने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की।
उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा कि झारखंड की सभी शराब दुकानें बंद हो जाएंगी। इसके लिए जनता के बीच जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया। जोर-जबरदस्ती के बजाय लोगों को खुद शराब छोड़ देनी चाहिए। जो गांव-पंचायत खुद को शराब निषेध घोषित करेंगे उन्हें पुरस्कार स्वरूप झारखंड सरकार एक-एक लाख रुपये देगी।
झारखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन रविवार को बड़ा एलान किया गया। 2018 तक हर घर में बिजली नहीं पहुचीं तो जनता के बीच वोट मांगने नहीं जाएंगे। झारखंड भाजपा की अगली कार्यसमिति की बैठक 29-30 अक्टूबर को देवघर में होगी। कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर केंद्र व राज्य सरकार के कार्यो की सराहना की गई।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि भाजपा भी शराबबंदी की पक्षधर है। झारखंड में इस साल 300 शराब दुकानें कम की जा रही हैं। क्रमिक रूप से सभी दुकाने बंद की जाएगी। उन्होंने शराबबंदी के लिए लोगों को जागरूक होने का आह्वान किया है। साथ ही, खुद को शराब मुक्त करने वाले गांव पंचायत को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
भाजपा ने फूंका मिशन 2019 का बिगुल
झारखंड में भाजपा ने मिशन 2019 का बिगुल फूंक दिया है। गिरिडीह में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन अधिकृत तौर पर भाजपा ने इसका एलान करते हुए विधानसभा की 60 से अधिक और लोकसभा की सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस लक्ष्य को सत्ता और संगठन के संयुक्त प्रयास से हासिल किया जाएगा।
भाजपा 15 सितंबर को रांची में विशाल रैली का आयोजन कर चुनाव का शंखनाद करेगी। इसमें कई केंद्रीय मंत्री भी शिरकत करेंगें। रैली में एक लाख से अधिक लोगों के जुटान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 22 सितंबर को सरकार के एक हजार दिन पूरे होने पर दुमका में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। भाजपा इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की उपलिब्धयों को जनता के बीच ले जाएगी।
देखें तस्वीरें, गिरिडीह में भाजपा कार्यसमिति की बैठक
दूसरी ओर, एक अगस्त से विधानसभावार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण में 300 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन से पूर्व भाजपा संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लेना चाहती है। अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर 15 सितंबर को रांची पहुंच रहे हैं। कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि प्रशिक्षण के साथ-साथ बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन की प्रक्रिया इस अवधि से पहले पूर्ण कर ली जाए।
अमित शाह के आने के पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने की तैयारी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन से पूर्व भाजपा संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लेना चाहती है। अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर 15 सितंबर को रांची पहुंच रहे हैं। कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि प्रशिक्षण के साथ-साथ बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन की प्रक्रिया इस अवधि से पहले पूर्ण कर ली जाए। सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को टास्क भी सौंपे गए।
एक हजार दिन में हासिल की कई उपलब्धियां: अनंत ओझा
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले एक हजार दिनों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। नीति आयोग ने भी माना है कि गुजरात के बाद झारखड की विकास दर देश में दूसरे नंबर पर है। कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद अनंत ओझा ने केंद्र व राज्य सरकार की तमाम उपलब्धियां मीडिया से साझा की।
सरकार के स्तर से उठाए गए कुछ कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए महज एक रुपये में रजिस्ट्री का निर्णय सरकार ने लिया है। केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा था। झारखंड सरकार देश की पहली सरकार है जिसने गैस चूल्हा देने का भी निर्णय लिया। डाकिया योजना के तहत आदिम जनजाति के लोगों के घर तक 35 किलो अनाज पहुंचाया जा रहा है। रघुवर सरकार ने सरना-मसना की घेराबंदी कर जनजातीय समाज की विरासत संजोने का काम किया है। एक लाख नौजवानों को रोजगार दिए गए हैं, 50 हजार लोगों को और रोजगार देने की तैयारी की जा रही है। तीन नए मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य पर प्रगति हुई है।
पंडित दीनदयाल शताब्दी वर्ष के मौके पर केंद्र व राज्य सरकार उनके अंत्योदय के सपने को साकार करने में जुटी है। भाजपा अपनी सरकार और संगठन के माध्मम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल भी उपस्थि्त थे।
बदले की भावना के कार्य नहीं करती भाजपा
प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा बदले की भावना से कार्य नहीं करती है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत के सीएनटी उल्लंघन से जुड़े सवाल पर कहा कि पूवार्ग्रह से ग्रसित हो भाजपा कोई काम नहीं करेगी। जहां तक सीएनटी उल्लंघन से जुड़े मामलों का की बात है तो इस मामले में सरकार अपना काम करेगी।
वक्त तय करेगा भाजपा का साथी: अर्जुन मुंडा
जासं, गिरिडीह : हरसिंगराडीह में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बिहार में जदयू व वहां की जनता को भाजपा की जरूरत थी, इसलिए भाजपा ने वहां समर्थन दिया। जहां तक झारखंड में भाजपा का नया साथी कौन होगा, यह वक्त बताएगा।
सीएनटी-एसपीटी को राम-राम कहेगी भाजपा
मृत्युंजय पाठक, गिरिडीह। झारखंड की राजनीति जिस सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन को लेकर एक साल से तल्ख थी, उसे भाजपा अब राम-राम कहने वाली है। मिशन-2019 की सफलता में किसी प्रकार की बाधा न खड़ी हो, इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट को बिसार देने का मन बना लिया है।
शनिवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन रिसोर्ट में शुरू हुई दो दिवसीय झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों और प्रदेश पदाधिकारियों ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन पर पहले दिन चर्चा तक नहीं की।
सीएनटी-एसपीटी को लेकर झारखंड की भाजपा सरकार और खासकर मुख्यमंत्री रघुवर दास एक साल से समूचे विपक्ष के निशाने पर थे। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा था कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा।
यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार के इस दांव से बाबूलाल मरांडी को लगा करारा झटका
यह भी पढ़ेंः माननीय मांगे 'मोर': सीएम से कहा, छह करोड़ हो एमएलए फंड
गिरिडीह में @BJP4Jharkhand प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरु होने से पूर्व साथियों के साथ .#MyJharkhand#मेराझारखण्ड pic.twitter.com/TPZkV5pnqu
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 30, 2017
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।