विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डुमरी बिहार स्टेशन पर नक्सली हमला, मालगाड़ी में आग लगाई

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 09:19 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 04:39 PM (IST)

नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन पर हमला कर आग लगा दी। जिससे रेलवे को भारी नुकसान हुआ है।

डुमरी बिहार स्टेशन पर नक्सली हमला, मालगाड़ी में आग लगाई
डुमरी बिहार स्टेशन पर नक्सली हमला, मालगाड़ी में आग लगाई

बोकारो, जेएनएन। झारखंड के बोकारों में गोमिया के डुमरी बिहार स्टेशन पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने मालगाड़ी के चालक से वाकी टॉकी छीन कर रेलवे स्टेशन में आग लगा दी। आग से रेलवे को भारी नुकसान हुआ है।

इस दौरान नक्सलियों ने स्टेशन परिसर में जगह-जगह पोस्टर चिपका दिए हैं। घटना वीरवार देर रात करीब 12 बजे की है। सूत्रों के मुताबिक, 20-25 की संख्या में नक्सली आए थे। इसमें  महिलाओं का दस्ता भी शामिल था।

नक्सलियों ने मालगाड़ी के इंजन में भी आग लगा दी। वो भी तब, जब करीब 1 किमी की दूरी पर आईईएल थाना की पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। ⁠⁠⁠⁠इस हादसे के बाद देर रात से ही रेल परिचालन ठप है। शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ स्टेशन पहुंची।⁠⁠⁠⁠ पुलिस के सर्च अभियान पर सवाल उठ रहा है।

इससे पहले बीते मंगलवार को स्टेशन के नजदीक ही पुलिस से साथ नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी।मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के कमांडेंट और बोकारो एसपी ने पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपेरशन प्रहार चलाकर नक्सलियों को खदेड़ने की बात की थी। वहीं, नक्सलियों ने फिर से डुमरी विहार स्टेशन को ही निशाना बना कर पुलिस को करारा जवाब देते हुए चुनौती दी है।⁠⁠

देखें तस्वीरेंः डुमरी बिहार स्टेशन पर नक्सली हमला
⁠⁠